Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण आगरा के संपादक पद पर बदलाव की चर्चा

ऐसा लगता है कि उमेश शुक्ला के दैनिक जागरण आगरा में संपादक पद पर बने रहने के दिन बस गिने चुने ही हैं। सूत्रों के मुताबिक़ दैनिक जागरण उत्तर प्रदेश के स्टेट हेड आशुतोष शुक्ला अलीगढ़ के प्रभारी नवीन पटेल के साथ आगरा पहुँच गए हैं।

क़यास लगाए जा रहे हैं कि नवीन पटेल की ताजपोशी नए संपादक के रूप में की जा सकती है। फ़िलहाल दैनिक जागरण आगरा में शीर्ष स्तर पर गहमागहमी का माहौल है।

बताया जाता है कि दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता ने ज़ूम पर ऑनलाइन मीटिंग के दौरान संपादकों के कामकाज की समीक्षा की। इसमें आगरा के संपादक उमेश शुक्ला फिसड्डी निकले। इसके बाद संजय गुप्ता ने आगरा में संपादक बदलने का फ़रमान सुना दिया।

उमेश शुक्ला को दैनिक जागरण नोएडा के संपादक विष्णु त्रिपाठी के गुडबुक का आदमी माना जाता है। जागरण में वही संपादक अमन चैन से जी पाते हैं जो विष्णु त्रिपाठी के शरणागत होते हैं।

नवीन पटेल कभी दैनिक जागरण कानपुर के संपादक हुआ करते थे लेकिन विष्णु त्रिपाठी के चहेते न बन के कारण उनको वहाँ से हटाकर लखनऊ भेज दिया गया। वे कानपुर से पहले अलीगढ़ में इनपुट एडिटर थे जहां अब जागरण की यूनिट बंद की जा चुकी है। नवीन फ़िलहाल लखनऊ में न्यूज़ एडिटर पद पर हैं जहां फ़िलहाल उनके पास कोई ख़ास कामकाज नहीं है।

ऐसा माना जा रहा है कि अब नवीन पटेल को आगरा की ज़िम्मेदारी दी जाएगी जो वहीं से अलीगढ़ भी देखेंगे। बदलाव की प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए स्टेट हेड आशुतोष शुक्ला अपने साथ नवीन पटेल को लेकर आगरा पहुँच चुके हैं। अब देखना है कि उमेश शुक्ल को क्या ज़िम्मेदारी दी जाती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन