Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

विनीता यादव के ट्वीट पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 मिनट में लगायी ‘न्यूज़नशा’ के विज्ञापन पर रोक

पिछले दो साल में न्यूज़नशा उत्तर प्रदेश में अपनी काफी धाक जमा चुका है लेकिन यूपी सरकार को ये पसंद नहीं , इसलिए न्यूज़नशा के ऑफिशियल अकाउंट और विनीता यादव के ट्वीट से जारी हुई एक खबर के चलते ही यूपी सरकार ने सोलह मिनट में हटा दिया विज्ञापन , विज्ञापन को हटाने की वजह था एक ट्वीट, ये ट्वीट उत्तर प्रदेश में चल रहे शिक्षक घोटाले पर था।

विनीता ने न्यूज़ नशा पर ट्वीट में बताया था की आखिरकार शिक्षक घोटाले का पूरा मामला क्या है और सरकार के किस भ्रष्टाचार के चलते हज़ारो टीचर बेरोजगार हैं। इस खबर में वही तथ्य दिए गए जो लगातार चर्चा में बने हुए हैं लेकिन विनीता यादव ने इस खबर पर चर्चा की इसी के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यूज़ नशा को ब्लैकलिस्ट कर दिया।

विनीता ने ये चर्चा अपने लखनऊ दफ्तर से की थी। रात दस बजे चर्चा हुई और सोलह मिनट में मतलब लाइव ख़तम होते ही विभाग से मेल आ गया। विनीता लगातार यूपी के मुद्दों को उठा रही हैं और अपनी चर्चाओं में सरकार का पक्ष रखने वालो को भी शामिल करती हैं जिससे निष्पक्ष चर्चा की जा सके लेकिन यूपी सरकार ने विनीता द्वारा चलाये जा रहे दो साल पुराने डिजिटल चैनल को ये नोटिस भेज कर ये साबित कर दिया की प्रदेश में सरकार के भष्टाचार पर किसी के बोलने से उसकी एंट्री बैन हो जाएगी।

विनीता से जब इस बारे में पूछा तो उनका कहना है की ‘खबर के लिए काम कर रहे हैं किसी की गुलामी की कसम नहीं खायी है। ‘ विनीता यादव दो दशक से पत्रकार हैं और इंडस्ट्री के टॉप चैनल में काम कर चुकी हैं और अब अपना डिजिटल चैनल चला रही हैं जिसे हाल ही में देश के बेस्ट डिजिटल चैनल का अवार्ड मिला हैं।

देखें संबंधित ट्वीट-

https://twitter.com/vineetanews/status/1430932662391250946?s=21

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन