Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़24 और आजतक में कार्यरत रहे रितेश श्रीवास्तव ग्रेड ए अधिकारी चुने गए

Fazle Ghufran-

बधाई हो बधाई रितेश श्रीवास्तव भाई! 10 सितंबर 2007 को पहली बार न्यूज24 में मिले थे, तब से अपनापन है। हर तरह की अच्छी बातें होती रहती हैं।

25 अगस्त 2021 तक, आजतक चैनल में सेवारत थे।

इस महामारी में जहां हम सरकार और सिस्टम को कोसने में सोशल मीडिया पर जी जान से जुटे थे, ऐसे वक्त में रितेश भाई पढ़ाई में जुटे थे।

15 अगस्त को कॉल आया फजले भाई एक गुड न्यूज़ है, भारत सरकार में ग्रेड ए ऑफिसर सेलेक्ट हो गया हूं।

1 सितंबर से मुंबई ट्रेनिंग के लिए जा रहा हूं।

उन्हें तहेदिल से ढेरों बधाई दी गई।

इनकी खूबियां भी बता ही देते हैं। अनगिनत खूबियां है। जैसे शिकवा शिकायत से दूर रहना। कभी कहते नहीं सुना कि फलां व्यक्ति ने नुकसान पहुंचाया, या फलां जगह नौकरी करने से तरक्की रुक गई। ना कोई झंडा और न ही एजेंडा।

चाहत है खूब तरक्की करिए और जल्दी से मुंबई बुलाइए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन