Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

न्यूज़ नेशन डिजिटल में खून पीने पर आमादा सीनियर को देखिए कैसा मिला जवाब

न्यूज़ नेशन की डिजिटल टीम में लगातार बवाल देखने को मिल रहा है । कर्मचारियों से जिस तरह से बर्ताव किया जा रहा है उससे लोग त्रस्त हो गए हैं और उनका ग़ुस्सा अब खुलकर बाहर आ रहा है ।

इस कड़ी में डिजिटल टीम के एक युवा पत्रकार ने सह-संपादक की पोस्ट पर काम कर रहे ताहिर अब्बास की जमकर ख़बर ली।

ताहिर के जुल्मों सितम से परेशान होकर पत्रकार ने WhatsApp ग्रुप पर ताहिर को ऐसी जली कटी सुनाई की ताहिर के लिए मुँह छिपाने की नौबत आ गयी ।

युवा पत्रकार को न्यूज़ नेशन की डिजिटल टीम में जुड़े अभी एक महीना भी नहीं हुआ था। उन पर पूर्व हेड राजीव मिश्रा
के ख़ास ताहिर ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। कुछ दिन तो युवा पत्रकार ने झेला लेकिन जब उनसे नहीं रहा गया तो उन्होंने ताहिर को चैनल के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप पर खरी खोटी सुनाकर इस्तीफ़ा दे दिया।

युवा पत्रकार ने अपने मेसेज में कहा कि वो रोज़ सुबह के 3 बजे तक काम नहीं कर सकते, उन्हें भी पानी और चाय पीने का वक्त चाहिए। अगर ताहिर चाहता है कि काम उसके तरीक़े से हो तो उसे घर के बैठने की जगह ऑफ़िस आकार साथ में काम करना चाहिए।

युवा पत्रकार ने तो ताहिर पर इशारों ही इशारों पे फ़ोन पे घंटो बातें करने और ऑफ़िस से बाहर रहने का आरोप लगाया है। युवा पत्रकार ने तो इस्तीफ़ा दे दिया है लेकिन राजीव मिश्रा के करीबी होने की वजह से ताहिर पर कोई ऐक्शन नहीं लिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Suraj Kallol

    September 9, 2021 at 3:17 pm

    श्रीमान यशवन्त जी,
    नमस्कार,
    News Nation channel के Technical Department रामभरोसे क्योंकि Mr. Harnith Singh (CTO), Mr. Sunil Bhatt (IT) and Mr. Narendra Khokhar (Broadcast) के छोड़ने के बाद News Nation मैं कोइ भी तजुर्बा वाले लोग नहीं बचे और सारे यूनिट को RF के लोग को Head बना दिए गई हैं । भगवान हाथ छोर दिया गया है Technical Department को।अब सारे काम Vendor से ही चल रहा हैं। नीचे के support staff ऊपर प्रमोशन पाना चाहते है जब कि उसके पास तजुर्बा ही नहीं, जिसको management ने Head बनाया है वो भी उस काबिल नहीं।
    धन्यवाद,
    सूरज कल्लोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन