Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हैदराबाद में ईटीवी भारत में कार्यरत 35 साल के पत्रकार की जन्मदिन के दिन मौत!

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव का डेंगू से निधन, हुई शोक सभा, हैदराबाद में ईटीवी भारत में थे कार्यरत, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के पूर्व छात्र थे आशुतोष

जौनपुर | हैदराबाद के एक बड़े समाचार संस्थान में कार्यरत आशुतोष श्रीवास्तव (35) का मंगलवार को डेंगू के कारण निधन हो गया. हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी साँस ली. प्लेटलेट्स अचानक गिरने से उन्हें बचाया न जा सका। कल उनका जन्मदिन था और उसी दिन वह इस लोक को छोड़कर चले गए।

पिछले 13 सालों से हैदराबाद में ही आशुतोष रह रहे हैं। मूलत: जौनपुर जिले के रहने वाले थे. उनको दो बेटियाँ हैं. आशुतोष का शव हवाई जहाज के माध्यम से जौनपुर लाया गया।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर के 2008 बैच के जनसंचार के विभाग के छात्र थे. विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें विभाग के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखा।

इसके साथ ही एक ऑनलाइन शोक सभा भी आयोजित हुई। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से विभाग के पूर्व छात्र जुड़े। जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कि हमने एक होनहार पूर्व छात्र को खो दिया है. उसकी भरपाई नहीं हो सकती।

उन्होंने आशुतोष से जुडी यादों को साझा किया। वहीं विभाग के सहायक प्रोफेसर दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि आशुतोष के निधन की सूचना को सुनकर मन भारी है, वह एक अनुशासित छात्र था। विभाग के पूर्व छात्र और वरिष्ठ पत्रकार डॉ मनोज वत्स ने हर संभव मदद की बात कही।

शोक सभा में डॉ सुनील कुमार, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ चंदन सिंह, डॉ सतीश जैसल, के के तिवारी, जावेद अहमद, दीपक मिश्रा, दीपक उपाध्याय, देवेश राय, सौरभ सेठ, आशीष सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह,मारिया राशिदा, चंद्र प्रभा खन्ना समेत विभाग के कई पूर्व छात्र शोक सभा में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र संतोष कुमार पांडे ने किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन