Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पाकिस्तानी हैकरों ने भारत की कई हिंदी वेबसाइटों को बनाया निशाना

पाकिस्तानी हैकरों ने भारत की कई हिंदी वेबसाइटों को निशाना बनाया है. वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा द्वारा संचालित इंडिया संवाद और आज समाज अखबार की वेबसाइट आज किया आज समाज डाट कॉम को हैक कर इस पर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया. दीपक शर्मा ने फेसबुक पर खुद की चर्चित वेबसाइट हैक किए जाने की सूचना दी थी. उधर आज समाज की तरफ से भी इस बाबत एक खबर का प्रकाशन किया गया है. फिलहाल दोनों वेबसाइटों को पाकिस्तानी हैकरों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है. आज समाज की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर इस प्रकार है…

पाकिस्तानी हैकर्स ने किया आज समाज.कॉम पर हमला

अंबाला. पाकिस्तानी हैकर्स ने मंगलवार की शाम आज समाज की वेबसाइट को हैक कर लिया है. हैक करने के साथ यहां भारतीयों के लिए कई मैसेज छोड़े गए हैं. पाकिस्तान के समर्थन में मैसेज डालने के साथ-साथ हैकर्स ने आमिर खान को अपना हीरो करार देते हुए उन्हें सैल्यूट किया है. पाकिस्तानी हैकर्स काफी पहले से भारत की कई बड़ी और लोकप्रिय वेबसाइट पर लगातार हमला करते रहे हैं. यह पहला मौका है जब इन हैकर्स ने किसी मीडिया हाउस की वेबसाइट को हैक किया है. कुछ दिन पहले ही आज समाज की वेबसाइट को नए कलेवर और तेवर के साथ लांच किया गया था. यहां देश-विदेश की अपडेट खबरों के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एनसीआर सहित चंडीगढ़ की अपडेट खबरें दी जाती है. चंद दिनों में ही आज समाज डॉटकॉम के व्यूवर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई है. इसी बीच मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे सबसे पहले आज समाज डॉट कॉम पर हैकर्स ने हमला किया, पर सिक्योरिटी रिजन के कारण उन्हें यहां कामयाबी नहीं मिली. आज समाज वेबसाइट के ई-पेपर के सिक्योरिटी पासवर्ड को क्रैक करते हुए को पाकिस्तानी हैकर्स ने 6.45 में इसे हैक कर लिया.
 
पाकिस्तानी हैकर्स ने आज समाज वेबसाइट के ई-पेपर लिंक को हैक करते हुए यहां भारत और हिंदु विरोधी बातों को लिखा है. पाकिस्तान साइबर अटैकर्स के नाम से यह हैकर्स ग्रुप है जिन्होंने हैक्सलुक नाम से आज समाज की वेबसाइट को हैक किया है. खालिस्तान और कश्मीर की स्वतंत्रता की मांग करते हुए हैकर्स ने आमिर खान को अपना हीरो माना है.  अंत में लव पाकिस्तान, लव मुस्लिम, लव पाक आर्मी के नाम से मैसेज दिया गया है. हैकर्स ने पाकिस्तानी झंडे के साथ वेबसाइट को हैक किया है. आज समाज प्रबंधन ने चंडीगढ़ साइबर सेल सहित दिल्ली की साइबर क्राइम सेल को देर शाम इसकी सूचना दे दी है. पहली बार मीडिया पर हुए इस हमले ने मीडिया जगह को चौंका दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन