Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वेब जर्नलिस्ट केशव कुमार बने आजतक का हिस्सा

वेब जर्नलिस्ट केशव कुमार ने इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। ग्रुप की समाचार वेबसाइट aajtak.in में उन्हें चीफ कॉपी एडिटर की जिम्मेदारी मिली है। अभी तक केशव लाइव इंडिया डिजिटल की लॉन्चिंग टीम में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर जुड़े हुए थे। इसके पहले आईबीएन 7 की वेबसाइट आईबीएनखबर में कॉपी एडिटर रहे। इसी दौरान उन्होंने नेटवर्क 18 की ओर से ईटीवी ग्रुप की वेबसाइट न्यूज 18 हिंदी की लॉन्चिंग में अहम हिस्सेदारी निभाई।

आईआईएमसी, नई दिल्ली से पीजी डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स केशव लगभग 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही न्यूज एजेंसी, पीआईबी और सूचना प्रसारण मंत्रालय में भी काम किया है। रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों का काम संभाल चुके केशव को मीडिया के लगभग सभी स्वरुपों में काम करने का अनुभव है।

दिल्ली आने से पहले उन्होंने गृह जिले बेगूसराय में बेगूसराय टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा में काम किया। इसके बाद पटना में रहकर पूरे राज्य में हिन्दुस्थान समाचार मल्टीलिंगुअल न्यूज एजेंसी का काम संभाला। बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार केशव ने इसके बाद अकादमिक मजबूती के लिए आईआईएमसी का रूख किया। वहां पढ़ाई के दौरान ही कॉमनवेल्थ गेम्स दिल्ली में पीआईबी के लिए पेड इंटर्नशिप में गए। आईआईएमसी के बाद स्टार न्यूज और सूचना प्रसारण मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर से होते हुए वह आईबीएन 7 पहुंचे थे। सामाजिक जीवन में सक्रिय केशव विभिन्न मुद्दों पर मजबूती से अपने विचार रखते हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के कार्यक्रमों में सहभागी होने के अलावा राष्ट्रीय स्तर के कई स्मारिकाओं का संपादन भी किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन