Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

BJP से ब्राह्मण नाराज हैं, ये माना पर खुद को अगला CM बनाए जाने के सवाल पर इंटरव्यू छोड़ भागे अरविंद शर्मा!

एबीपी न्यूज के संवाददाता संजय त्रिपाठी अयोध्या में अरविंद कुमार शर्मा से बातचीत कर रहे थे. यूपी में भारतीय जनता पार्टी से ब्राह्मण नाराज हैं, इसे तो एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा ने तो कुबूल कर लिया. पर जब उनसे पूछा गया क्या वे यूपी के अगले सीएम हैं तो इस सवाल के आते ही एके शर्मा फौरन उठ खड़े हुए और चल पड़े.

देखिए इंटरव्यू का एक अंश, ट्विटर पर… इस लिंक को क्लिक करें-

Sanjay Tripathi ki AK Sharma se baatcheet

https://twitter.com/sanjayjourno/status/1479454286530502662?s=24

ज्ञात हो कि ब्यूरोक्रेट अरविंद शर्मा को नौकरी से जल्दी मुक्त कर यूपी इसलिए लाया गया था कि उन्हें यहां सीएम या डिप्टी सीएम बना दिया जाएगा ताकि यूपी का नियंत्रण सीधे दिल्ली के हाथों में रह सके. पर मोदी-शाह की मंशा पर योगी ने पानी फेर दिया और अरविंद शर्मा को घास न डाला. तब शर्मा जी को एमएलसी बना दिया गया. अब कुछ लोग कहते हैं कि शर्मा जी सीएम इन वेटिंग है और चुनाव में बीजेपी बहुमत के साथ जीतती है तो उनका सीएम बनना तय है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन