Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमिताभ अग्निहोत्री ने दिया इंडिया नाऊ से इस्तीफा, पहुंचे चैनल वन, साधना से ब्रजमोहन सिंह का इस्तीफा

बड़े बड़े दावे करते हुए इंडिया नाऊ नामक एक कथित रीजनल चैनल, जो लांच होने से पहले ही ढेर सारे विवादों में फंस चुका है, में एडिटर इन चीफ के पद पर काबिज हुए अमिताभ अग्निहोत्री के बारे में सूचना आ रही है कि उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया है. चैनल के मालिकों के झूठ-फरेब के मायाजाल में देर तक न फंसते हुए अमिताभ ने तत्काल यहां से मुक्ति पाई और बताया जा रहा है कि उन्होंने चैनल वन ज्वाइन कर लिया है. लोग कह रहे हैं कि आसमान से गिरे तो खजूर में अंटके.

चैनल वन में भी संपादक लोगों के देर तक न टिकने की परंपरा है और यहां जो भी आया, रोता हुआ गया. फिलहाल जो स्टेटस है उसके मुताबिक अमिताभ चैनल वन में नौकरी शुरू कर चुके हैं. देखना है कि अब ईश्वरी द्विवेदी इंडिया नाऊ वेंचर के लिए किसे पटा कर लाते हैं और कितने दिन टिका पाते हैं. इसके पहले अतुल अग्रवाल इंडिया नाऊ में एडिटर इन चीफ थे लेकिन वह भी हालात खराब देख वहां से निकल लिए. अमिताभ जब समाचार प्लस से निकल कर इंडिया नाऊ पहुंचे थे तभी लोगों ने आशंका व्यक्त कर दी थी कि वे गलत जगह दांव खेल गए हैं. अमिताभ ने समाचार प्लस के जरिए बड़े पैमाने पर लोकप्रियता पाई थी और उनकी एक अलग किस्म की छवि बनी थी. माना जा रहा है कि अमिताभ के आगे के दिन अब भी आसान नहीं हैं. 

उधर, एक अन्य सूचना साधना न्यूज उर्फ साधना प्राइम चैनल से है. यहां संपादक के रूप में कार्यरत ब्रजमोहन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. ब्रजमोहन ने अभी हाल में ही शादी की है और कुछ दिन भ्रमण करते हुए आराम करने के वास्ते चैनल के रुटीन दबाव भरे माहौल से मुक्ति पाई है. वे ब्रेक के बाद लौट कर कुछ बड़ा और नया करने वाले हैं. ब्रजमोहन चैनल वन, सहारा समेत कई मीडिया हाउसों में काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन