Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जयपुर की पूर्व मेयर ने टीवी9भारतवर्ष पर किया एक रुपए की मानहानि का दावा!

TV9 भारतवर्ष के झूठ के खिलाफ मेरे संघर्ष में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के साथियों ने मुझे हमेशा की तरह भरपूर आशीर्वाद दिया। मीडिया के साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद। -ज्योति खंडेलवाल

पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने TV9 भारतवर्ष न्यूज़ चैनल पर किया 1 रुपये मानहानि का दावा। न्यायालय ने TV9 भारतवर्ष के न्यूज़ चैनल के निदेशकों सहित 10 को जारी किया नोटिस।

आरोप है कि लोकसभा चुनाव 2019 के समय TV9 भारतवर्ष न्यूज़ चैनल ने ज्योति खंडेलवाल के खिलाफ बातचीत को काटछाँट कर झूठा स्टिंग ऑपरेशन किया था और अपने चैनल पर प्रसारित किया जिससे ज्योति खंडेलवाल की मानहानि हुई थी।

ज्योति खंडेलवाल ने कहा न्यूज़ चैनल पूरी बातचीत अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए। अगर आरोप साबित हो गए तो ज्योति खंडेलवाल ले लेगी आजीवन राजनीति से संन्यास!

मान का कोई मोल नहीं होता. वह तो अनमोल होता है. पैसा मेरे लिए पहले भी महत्वपूर्ण नहीं था. आज भी नहीं है. लेकिन जो कृत्य इन्होंने किया है, बातचीत को काट छांट कर एडिटिंग कर मेरी छवि खराब करने के लिए चैनल पर प्रसारित किया है उसकी इनको माफी मांगनी चाहिए. मैंने इनसे ओरिजिनल सीडी अपने चैनल पर दिखाने का अनुरोध किया है और यह भी कहा है अगर ओरिजिनल सीडी दिखाने के बाद जो आरोप इन्होंने मुझ पर लगाया है वह सही साबित होंगे तो मैं राजनीतिक जीवन से हमेशा के लिए संन्यास ले लूंगी नहीं तो यह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। -ज्योति खंडेलवाल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन