Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कोबरापोस्ट ने जब विनीत जैन और उनके एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सतीश शाह का “स्टिंग ऑपेरशन” किया था…

कृष्णन अय्यर-

टाइम्स नाउ के मालिक विनीत जैन और एंकरो ने कैसे राहुल गांधी को बदनाम किया और पूरे देश में कैसे नफ़रत की आग भड़काई? अपनी याददाश्त को ताज़ा कीजिए…

मई 2018, “कोबरापोस्ट” ने विनीत जैन और उसके एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सतीश शाह का “स्टिंग ऑपेरशन” किया था..

जिस खोजी पत्रकार ने स्टिंग किया था उसका नाम था पुष्प और उसने अपना छद्मनाम रखा था “आचार्य अटल”..आरएसएस से जुड़ा हुआ एक व्यक्ति के रूप में खुद का परिचय दिया था..

आचार्य अटल ने टाइम्स नाउ के मालिक विनीत जैन को बीजेपी के पक्ष में राहुल गांधी को “पप्पू” साबित करने और भारत मे हिंदुत्व फैलाने के लिए कैश में 500 करोड़ का ऑफर दिया था..(500 करोड़!!)

पहले तो विनीत जैन ने कैश पर आनाकानी की थी..पर बाद में बोला था कि अडानी, अम्बानी, एस्सार और डालमिया जैसे उद्योगपति इस कैश को चेक के ज़रिए “व्हाइट” कर देंगे..(ये उद्योगपति है या हवाला ऑपरेटर?)

विनीत जैन ने ये भी डिस्कस किया था कि चलेगा राहुल विरोध और हिंदुत्व पर लगेगा “न्यूट्रल”

विनीत जैन डरा हुआ भी था कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है तो बचना मुश्किल हो जाएगा..(डर इसे कहते है)

ज़रा सोचिए : विनीत जैन जैसा उद्योगपति 500 करोड़ ब्लैक मनी की बात कर रहा है..और इस ब्लैक मनी को व्हाइट करने में अडानी/अम्बानी जैसे उद्योगपतियों के नाम ले रहा है..और सारे उद्योगपति चुप रह गए?

पूरा प्रोजेक्ट नफ़रत और सिर्फ़ नफ़रत फैलाने का था..और साथ मे राहुल गांधी का चरित्रहनन सबसे अहम था..

इस बात को 2018 में सारे मीडिया हाउस ने मिल कर दबा दिया था..और विनीत जैन ने पूरे मामले को झूठा बता कर इनकार कर दिया था..

आज के माहौल में क्या ये नही लगता कि उद्योगपति/मीडिया/ब्लैक मनी ने देश मे वो नफ़रत फैलाई है जिसका शिकार हम सब है..राहुल गांधी की सामाजिक/राजनैतिक हत्या करने एक चैनल को 500 करोड़!! और हम बिना सोचे राहुल की आलोचना करते है..

मैंने उस स्टिंग से विनीत जैन की 2 तस्वीरें डाली है जिसमें विनीत जैन अडानी/अम्बानी का नाम ले रहा है..आप इंटरनेट पर टाइम्स नाउ के इस पाप को विस्तार से पढ़िए..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन