Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सहारनपुर थाने में बर्बरतापूर्ण पिटाई कांड में NHRC द्वारा केस दर्ज

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सहारनपुर के थाने के अन्दर अत्यंत निर्मम एवं बर्बरतापूर्ण पिटाई के संबंध में अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर द्वारा भेजी गयी शिकायत पर केस संख्या 15063/24/64/2022 दर्ज कर लिया है, जिस पर आयोग द्वारा अब आगे कार्यवाही की जाएगी.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक, देवरिया सदर के ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट किया गया था, जिसमे कुछ पुलिसवाले कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लगातार बेहद बेदर्दी एवं बर्बरता के साथ पीट रहे हैं, जो सीधे-सीधे मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है.

बाद में एक निजी इलेक्ट्रॉनिक चैनल की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि यह विडियो सहारनपुर का है. रिपोर्ट में पिटने वालों के नाम मोहम्मद अली निवासी पीर गली, सहारनपुर, मोहम्मद सैफ (सफ़ेद कुर्ता पजामा), मोहम्मद तारिक (काली शर्ट), राहत अली (हरी जैकेट), इमरान आदि बताया गया है, यह भी बताया गया है कि इन लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गयी है, यद्यपि एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर तथा एसपी सिटी राजेश कुमार ने विडियो का सहारनपुर से कोई संबंध होने से इनकार किया है.

अमिताभ और नूतन ने थाने में इस प्रकार से निर्ममतापूर्वक पिटाई को मानवाधिकार उल्लंघन का अत्यंत ही गंभीर मामला बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की मांग की थी.

संलग्न- केस दर्ज करने विषयक आयोग का ईमेल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन