Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सुनील विश्वकर्मा ने दैनिक भास्कर (डिजिटल) ज्वॉइन किया, अच्युत की भी नई पारी, सौरव का इस्तीफा

2009 में पत्रकारिता शुरू करने वाले सुनील विश्वकर्मा ने जबलपुर में दैनिक भास्कर (डिजिटल) ज्वॉइन किया है। वह सीनियर रिपोर्टर के पद पर पदस्थ रहेंगे।

2009 से ईटीवी न्यूज में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले सुनील विश्वकर्मा 2009 से 2014 तक पन्ना में रहे। इसके बाद वे जबलपुर आ गए जहाँ उन्होंने 2016 तक ईटीवी में काम किया।

2016 से 2018 तक स्वराज एक्सप्रेस एम.पी/छ.ग और फिर 2018 से 2022 तक ईटीवी भारत मे रिपोर्टर रहे। सुनील विश्वकर्मा अब दैनिक भास्कर (डिजिटल) के साथ जुड़ गए है।


उधर, अच्युत कुमार ने जागरण न्यू मीडिया में सब एडिटर के रूप में नई पारी की शुरुआत की है. इनका कार्यक्षेत्र नोएडा है. इसके पहले वे प्रभात खबर (रांची) और ईटीवी भारत, हैदराबाद में काम करते थे.

इन्होंने इंडिया वॉच न्यूज चैनल और uppatrika dot com में भी काम किया था. अच्युत प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं.


इस बीच जानकारी मिली है कि रिपब्लिक भारत को पत्रकार सौरव ओझा ने गुड बाय बोल दिया है। सौरव ने अपने मीडिया करियर की शुरुआत 2018 में रेडियो जॉकी के रूप मे की थी। राजस्थान के अलवर शहर में कम्युनिटी रेडियो स्टेशन (अलवर की आवाज) 90.8 FM रेडियो स्टेशन में सौरव इवनिंग शो के रेडियो जॉकी थे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन