Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पेंसिल पैकेजिंग के फर्जी विज्ञापन से सावधान रहें

विजय सिंह-

इन दिनों ‘पेंसिल बनाने वाली कंपनी’ के नाम पर घर बैठे कमाने का धोखाधड़ी वाला विज्ञापन प्रचलन में है। यह विज्ञापन झारखंड से प्रकाशित एक अख़बार में छपा है।

विज्ञापन में पेंसिल के पैकेजिंग का काम दिलाने का हवाला देते हुए प्रतिमाह मोटी कमाई का दावा किया गया है। दिए गए नंबर पर संपर्क करने वालों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) हेतु आधार की फोटोकॉपी सहित 2000 से 5000 रुपयों की मांग की जा रही है। यह सरासर गलत विज्ञापन है।

मुंबई स्थित पेंसिल निर्माता कंपनी हिंदुस्तान पेंसिल ने नटराज और अप्सरा पेंसिल के पैकेजिंग का काम दिए जाने संबंधी विज्ञापनों और दावों से सावधान रहने की सलाह दी है।

कंपनी की ग्राहक देखरेख इकाई की अधिकारी प्रमिला गावड़े ने इस तरह के किसी भी योजना से साफ इंकार किया है। हिंदुस्तान पेंसिल ने लोगों को इस तरह के फर्जी विज्ञापनों और दावों के चक्रव्यूह में नहीं फंसने की सलाह देते हुए अपना आधार नंबर ,पैन कार्ड ,बैंक खाता ,क्रेडिट कार्ड ,ओटीपी आदि विवरण किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति या संस्था से साझा नहीं करने का निवेदन किया है।

कंपनी ने इस बात की जानकारी मिलते ही मुंबई के साइबर अपराध शाखा में अज्ञात के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराया है और यह मामला पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच के दायरे में है।

विजय सिंह
जमशेदपुर
झारखंड
संपर्क – 9334421085

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन