Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मल्टीमीडिया डायरेक्टर तनीषा सांघा ने 12 साल बाद इंडिया टुडे ग्रुप को कहा अलविदा! देखें वीडियो

इंडिया टुडे ग्रुप में डिजिटल वीडियो को नयी ऊंचाईयों तक पहुंचाने वाली तनीषा सांघा ने 12 साल बाद ग्रुप को अलविदा कह दिया है. वे मल्टीमीडिया डॉयरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं.

तनीषा सांघा और कली पुरी

तनीषा सांघा ने आज तक और इंडिया टुडे दोनों ही चैनलों में डिजिटल युग की शुरुआत की थी. तनीषा की टीम ने इन 12 सालों में सभी तरह के बड़े इवेंट्स कवर किए. हर एक खबर पर उनकी नजर रहती थी. उसे डिजिटल ऑडियंस के लिए कैसे पेश करना है, ये वो तय करती थीं.

तनीषा ने सिर्फ खबरें ही नहीं बल्कि फ़िक्शन, हेल्थ, फिटनेस, फूड, टेक्नॉलजी से रिलेटेड ‘TAK’ चैनल्स की भी शुरुआत की. इन्हें लोगों ने खूब पसंद किया.

तनीषा के फेयरवेल के मौके पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने कहा, “She will be back, that’s not fairwell, thats her welcome party”.

तनीषा के फेयर वेल में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी के अलावा न्यूज़ डायरेक्टर TVTN सुप्रिय प्रसाद, ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर पब्लिशिंग राज चेंगप्पा, सोशल मीडिया की मैनेजिंग एडिटर प्रेरणा कौल मिश्रा, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल के न्यूज़ डायरेक्टर कमलेश किशोर सिंह, डिजिटल बिज़नेस के CEO सलिल कुमार, aajtak.in के एग्जीक्यूटिव एडिटर पाणिनि आनंद, इंडिया टुडे हिंदी के संपादक सौरभ द्विवेदी, एचआर हेड पूर्वा मिश्रा के अलावा ग्रुप के कई दिग्गज पत्रकार मौजूद थे.

सभी ने तनीषा के कंपनी को दिए 12 सालों में उनके योगदान को याद किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

देखें विदाई पार्टी का वीडियो – https://www.facebook.com/bhadasmedia/videos/576969843980860

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन