Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमेरिकी इंटरटेनमेंट कंपनी डिज्नी की औक़ात देखिए!

प्रशांत के मिश्रा-

कुछ दिन पहले डिज्नी (Disney) से जुड़ी एक खबर बना रहा था. खबर ये थी कि दिग्गज अमेरिकी इंटरटेनमेंट कंपनी डिज्नी (Disney) जल्द ही अपने फेमस कार्टून कैरेक्टर मिकी माउस का एक्सक्लूसिव राइट खो सकती है. अमेरिकी कॉपीराइट कानून के तहत 95 साल पूरा होने के बाद डिज्नी के लोकप्रिय कानून कैरेक्टर मिकी माउस को कोई भी इस्तेमाल कर सकेगा.

इस खबर में प्वाइंट वाली बात ये थी कि मिक्की माउस को कॉपीराइट कानून से डिज्नी ने कई बार बचाया है. इसके लिए डिज्नी ने कई बार अमेरिकी कानून को ही बदलवा दिया. 1928 में मार्केट में आने के बाद मिक्की माउस पर से डिज्नी का 56 साल बाद अधिकार खत्म हो जाता. तब अमेरिका में कॉपीराइट कानून 56 साल का था. डिज्नी ने लॉबिंग की और इस टाइम फ्रेम को 75 साल करवा दिया.

फिर 1998 में टाइम पूरा हो गया और मिक्की माउस पब्लिक डोमेन में आने वाला था. डिज्नी ने फिर लॉबिंग की और कॉपीराइट का समय बढ़वाकर 95 साल कर लिया. अब 95 साल 2023 में पूरा हो जाएगा. यानी 2024 से मिक्की माउस पर से डिज्नी का अधिकार खत्म हो जाएगा.

डिज्नी की बात इसलिए याद आ गई है कि अपने देश में भी बड़ी कंपनियां अपने हिसाब से कानून बदलवाती हैं. हर साल अनेकों ऐसे उदाहरण सामने आते हैं. देश और जनता का अरबों रुपए खेल करके गड़प कर लिया जाता है. लेकिन किसको फुरसत है कि कौन लिखे, कौन पढ़े और कौन पूछे…. कंपनियों का तो पक्ष भी है और विपक्ष भी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन