Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लांचिंग से ठीक पहले जगदीश चंद्रा की घोषणा- ‘भारत24’ टीआरपी की रेस में शामिल न होगा, देखें वीडियो

“भारत24” चैनल की आज लांचिंग है. इसके ठीक पहले होटल रेडिसन में अपने चैनल के नवनियुक्त सैकड़ों मीडियाकर्मियों के पहले सम्मेलन में मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ जगदीश चंद्रा ने कई बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने टीआरपी की चूहादौड़ से खुद के चैनल को दूर रखने का ऐलान किया. उन्होंने अपने कर्मियों से टीआरपी के प्रेशर में कतई काम न करने का आह्वान किया.

उन्होंने जानकारी दी कि चार हजार रिपोर्टर नियुक्त करने के अभियान में अभी तक ढाई हजार रिपोर्टरों की तैनाती की जा चुकी है. चैनल की सबसे बड़ी ताकत यही रिपोर्टर होंगे.

जगदीश चंद्रा ने बताया कि चैनल पर चलने वाली खबर की पट्टियां ही चैनल की असली जान होती हैं. इस पर विशेष ध्यान रखा जाएगा. जगदीश चंद्रा के शब्दों में सुनिए, उन्होंने क्या क्या बातें कहीं…

भारत-24 देश का सबसे बड़ा नेटवर्क वाला न्यूज चैनल …

संबंधित वीडियो देखें- https://twitter.com/bhadasmedia/status/1558713264162254848?t=peWsn-WLjpWfbpsmxXnpvA&s=08

भारत का सबसे बड़ा नेटवर्क वाला न्यूज़ चैनल “भारत 24” आप सबके सामने है जिसमें देश के 4000 रिपोर्टर जुड़ रहे हैं.. “भारत24” में देश के कोने–कोने से 4000 रिपोर्टर इस न्यूज़ चैनल के मजबूती होंगे .. करेंगे जो अभी तक का खुद में एक रिकॉर्ड है.. अभी तक ढाई हजार रिपोर्टरों की नियुक्ति हो चुकी है.. बाकी देश के अलग-अलग भागों में और रिपोर्टरों की नियुक्ति की जा रही है..आने वाले एक महीने के अंदर पूरे देश में हर राज्य में हर जिले में और हर दुर्गम क्षेत्र देश के गांव– गांव में हमारा रिपोर्टर “भारत24” की आईडी लेकर खबर करता हुआ नजर आएगा… यही इस चैनल का ताकत है..हमें विश्वास है की हम देश के हर नागरिक की आवाज़ बनेंगे ..

टीआरपी की चिंता न करें, वो खुद आएगी!

संबंधित वीडियो देखें- https://twitter.com/bhadasmedia/status/1558708891210633216?t=5koXMl1howjjTd6FFaXj-w&s=08

हम टीआरपी की दौड़ में शामिल नहीं हैं… हमारे काम की वजह से ही हम टीआरपी में आगे बढ़ेंगे और देश के नंबर वन बनेंगे .. टीआरपी की वजह से चैनल में किसी भी कर्मचारी रिपोर्टर , एंकर के ऊपर कोई अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाएगा.. चैनल में बिजनेस हम और मनोज जी पहले भी लाते रहे हैं और फिर लायेंगे ..हम बिना टीआरपी के बिजनेस ले आते हैं .. “भारत24” देश का सबसे बड़ा न्यूज़ प्लेटफार्म बनेगा … ये टीआरपी भूलभुलैया जैसा है … आप मेहनत से लगन से काम करिए टीआरपी खुद-ब-खुद आएगी..आप फ्री–हैंड अच्छे से मेहनत और लगन से काम करें..

ख़बर की पट्टियां चैनल की सांसें हैं…

संबंधित वीडियो देखेंhttps://twitter.com/bhadasmedia/status/1558709237689483264?t=QzPS2c4r7joE1nI7dq0Buw&s=08

ख़बर की पट्टियों की हनक दिल्ली में सुनाई देनी चाहिए, यही हमारी ताकत है..आने वाले दिनों में चैनल में चलने वाली पट्टीयों पर विशेष तौर से ध्यान दिया जाएगा और सभी एडिटर्स भी इस पर ख़ास ध्यान देंगे.. ख़बर की चलने वाली पट्टियां हमारी हमेशा हिट होनी चाहिए..यही चैनल की सांसें हैं जो चैनल को स्वस्थ , सुंदर और मज़बूत बनाती हैं ..


संबंधित अन्य खबरें-

‘भारत -24’ का होटल रेडिसन ब्लू में ‘टीम ओरियेंटेशन कॉन्क्लेव’ संपन्न, लॉन्चिंग काउंट डाउन शुरू! देखें तस्वीरें

‘भारत-24’ चैनल का आज अनुराग ठाकुर करेंगे उदघाटन, देखें विज्ञापन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन