Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण कानपुर और अमर उजाला लखनऊ में कइयों के इधर उधर होने की सूचना (देखें लिस्ट)

दैनिक जागरण में तबादलों का मौसम चल रहा है. बड़े पैमाने पर लोग यहां वहां भेजे जा रहे हैं. दैनिक जागरण मेरठ के बाद अब दैनिक जागरण कानपुर से सूचना आई है कि कई रिपोर्टरों / पत्रकारों को इधर उधर भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक प्रवीण शर्मा चीफ रिपोर्टर का तबादला दैनिक जागरण गोरखपुर कर दिया गया है. फोटोग्राफर आशू अरोड़ा को दैनिक जागरण बनारस भेजा गया है. रिपोर्टर शिवा अवस्थी को दैनिक जागरण मेरठ भेजा गया है. आशुतोष अग्निहोत्री को दैनिक जागरण नोएडा के लिए चलता किया गया है. इन सभी लोगों को तबादलों की चिट्ठी पकड़ा दी गई है.

अमर उजाला लखनऊ से खबर है कि संपादक पंचोली के रवैये से त्रस्त होकर कई लोगों ने अवकाश ले लिया या घर बैठ गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीनियर क्राइम रिपोर्टर विष्णु मोहन इन दिनों आफिस नहीं आ रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि अवकाश पर हैं तो कुछ ने बताया कि वे संपादक के रवैये से नाराज होकर घर बैठ गए हैं. इसी तरह सूचना है कि ऋषि मिश्रा जो कि सीनियर रिपोर्टर हैं, इन दिनों आफिस नहीं आ रहे हैं. सिटी डेस्क इंचार्ज गोविंद पांडेय की भी कुछ ऐसी ही कहानी बताई जा रही है कि वो भी आफिस नहीं आ रहे हैं.

उधर, नोएडा से सूचना है कि संजय देव जो कि अमर उजाला फाउंडेशन के इंचार्ज थे, इन दिनों पैदल कर दिए गए हैं और उन्हें नोएडा मुख्यालय अटैच कर दिया गया है.

(अगर मीडिया क्षेत्र में तबादले और नियुक्ति से संबंधित आपके पास भी कोई सूचना हो तो भड़ास तक [email protected] के जरिए मेल कर पहुंचा सकते हैं. भेजने वाले का नाम और मेल गोपनीय रखा जाएगा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन