Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘कात्यायनी टीवी’ बन गया ‘एपीटीएस 24X7’

धार्मिक खबरों और बाबाओं के प्रवचनों के लिए मशहूर रहा कात्यायनी टीवी अब एपीटीएस 24X7 के नाम से जाना जायेगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपने एक आदेश में चैनल के प्रबंधक वीकॉन मीडिया को इसकी इजाजत दे दी है। पहले भी यह न्यूज़ के ही लाइसेंस पर चल रहा था और अब भी इसे नये नाम व नये लोगो के साथ समाचार प्रसारित करने की अनुमति दी गयी है।

गौरतलब है कि कात्यायनी टीवी दस वर्षों से भी अधिक समय से धार्मिक जगत में एक जाना-पहचाना नाम बन गया था। पिछले कुछ वर्षों से इसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और लॉकडाउन के समय तो एक तरह से इसपर ताला ही लग गया था।

कई महीनों तक लो पॉवर सिगनल पर चलने के बाद इसके प्रबंधकों ने इसे नये नाम से उतारने का फैसला लिया था। हालाँकि अभी इसके नये निवेशकों की जानकारी नहीं मिल पायी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि चैनल के प्रबंधकों ने इसे आंध्र-प्रदेश व तेलंगाना क्षेत्रों में कार्यरत एक तेलुगु मीडिया ग्रुप अन्नपूर्णा ब्रॉडकास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को किराये पर दिया है।

गौरतलब है कि एपीटीएस 24X7 के नाम से एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल है जिसके एक मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन