Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘आजतक’ की महिलाकर्मी बच्चों को ला सकेंगी आफिस, क्रेश सुविधा फीस पैंतीस सौ रुपये प्रति माह

आजतक चैनल प्रबंधन ने महिला मीडियाकर्मियों के लिए क्रेश CRECHE सुविधा उपलब्ध कराई है. अब महिला मीडियाकर्मी अपने छोटे बच्चे ऑफिस ला सकेंगी. इस क्रेश को एक प्रोफेशनल कंपनी चलाएगी. इसमें 7 महीने से लेकर 2 साल तक के बच्चे रखे जाएंगे. क्रेश में 10 से 12 बच्चों को रखा जा सकेगा. क्रेश की फीस 3500 रुपए एम्पलॉयी को देनी होगी. इतनी ही राशि हर बच्चे के लिए कंपनी भी अपनी तरफ से देगी.

ये सुविधा आजतक चैनल से लेकर इंडिया टुडे ग्रुप के सभी चैनल्स, मैगजीन और डिजिटल में काम कर रही उन महिलाओं को दी गई है जो नोएडा के फिल्म सिटी आफिस में पदस्थ हैं. क्रेश ग्राउंड फ्लोर पर है. इस बाबत एचआर डिपार्टमेंट की तरफ से सभी कर्मियों को एक मेसेज भेजकर जानकारी दी गई है. जो महिला अपने बच्चों के लिए ये सुविधा चाहती है, उन्हें पहले एनरॉल करवाना पड़ेगा. वहीं कुछ लोग इस बात के लिए आजतक प्रबंधन की आलोचना कर रहे हैं कि आखिर अपने ही इंप्लाइज से पैसे लेकर कोई सुविधा देने का क्या मतलब है… अगर सच में प्रबंधन को अपने महिलाकर्मियों से इतना लगाव है कि क्रेश सुविधा को फ्री करना चाहिए… यानि इसे सेलरी पैकेज का पार्ट बनाना चाहिए…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन