Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

टीवी टुडे आफिस के सामने कैमरामैन ने जहर खाकर जान देने का किया ऐलान

अभय कुमार ने सूचित किया है कि वे मई 2006 में टीवी टुडे नेटवर्क से जुड़े थे, कैमरामैन की हैसियत से. 17 सितंबर 2015 को बाद में एच आर डिपार्टमेंट के अरिजीत दास गुप्ता ने केबिन में बुलाया और फर्जी टर्मिनेशन लेटर थमा दिया. अभय से कहा गया कि आप सिर्फ लेटर पर दस्तखत करो. अभय ने एडवोकेट के पास लेटर लेकर जाने और राय लेने की बात कही.

उसके बाद इन लोगों ने ऑफिस में रहते कई तरह के इलीगल एक्टिविटी की. जैसे मेल बॉक्स से छेड़छाड़. आखिर एडवोकेट से परामर्श लिया और टीवी टुडे नेटवर्क को लीगल नोटिस भिजवा दिया. नोटिस रिसीव होते ही एच आर ने अरिजीत दास गुप्ता को नौकरी से निकाल दिया. जिस लड़की निशा ने एग्जिट कारवाही के लिए लिंक भेजा था, उसे भी निकाल दिया गया. उसके कुछ महीनों बाद साजिश में शामिल मैनेजर राफे सुल्तान को भी निकाल दिया गया.

रेहान किदवई जो कि टेक्निकल हेड है और जिसने आज तक बहुत लोगों की नौकरी खाई, इसके शिकार दो लोग मौत को गले लगा चुके हैं, वो आज भी वहीं पर है. अभय का कहना है कि उनका न रिजाइन हुआ है ना रिलीविंग. उनके किसी नोटिस का टीवी टुडे की तरफ से कोई जवाब नहीं आया.

अभय के मुताबिक उन्होंने कई बार एचआर से और लीगल में बात की मगर कोई जवाब नहीं मिला. अभय का कहना है कि वे अब बहुत परेशान हैं और कर्ज में हैं. इसलिए किसी भी दिन टीवी टुडे के सामने बीवी बच्चे समेत जहर खाकर जान दे सकते हैं. अभय कुमार का मोबाइल नंबर 7011835155 है और एम्प्लॉई कोड-T0-1569 है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन