Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अभिनंदन मिश्रा इस संस्थान में ‘एडिटर-स्ट्रेटेजिक अफेयर्स’ बनाये गये!

दैनिक भास्कर में कार्यरत अभिनन्दन मिश्रा फिर से संडे गार्डियन से जुड़ने जा रहे हैं। अभिनन्दन अपने नए गंतव्य में ‘एडिटर-स्ट्रेटेजिक अफेयर्स’ (Editor – Strategic Affairs) का जिम्मा सम्हालेंगे।

भास्कर में अभिनन्दन डिप्टी एडिटर के पद पर थे। नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी से लॉ करने के बाद अभिनन्दन भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी अफसर और भारतीय नेवी में सब लेफ़्टिनेंट रह चुके है।

वह पिछले १२ साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं और उन्होंने पीटीआई, यू एन आई, न्यू इंडियन एक्सप्रेस, क़तर ट्रिब्यून जैसे संस्थानों के साथ काम किया है।

अभिनन्दन की रिपोर्ताज का प्रभाव सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों और यूरोप- अमेरिका में भी हुआ है। उनके लिखे को भारत के सुरक्षा से जुड़े कार्यालयों में काफी ध्यान से पढ़ा जाता है। उनकी एक रिपोर्ट के आने के बाद पाकिस्तान गयी न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट टीम बिना एक भी मैच खेले पाकिस्तान से वापस चली गयी थी जिसके बाद इमरान खान की सरकार ने इस्लामाबाद में अभिनन्दन की रिपोर्ट के खिलाफ एक घंटे की प्रेस वार्ता की।

एक अनुमान के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अभिनन्दन की स्टोरी के कारण करोड़ों रुपये का नुक़सान उठाना पड़ा था।
राजनतिक मुद्दों पर अच्छी पकड़ रखने वाले अभिनन्दन ने बीजेपी और कांग्रेस से जुड़े अंदर की खबरों को पाठकों तक पहुंचा कर पत्रकारिता जगत में अपनी जगह बनाई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन