Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इनक्रीमेंट न होने के कारण अभिषेक और नवीन ने छोड़ा दैनिक जागरण, प्रादेशिक में पवन मिश्र की हुई वापसी

पटना। पिछले दो वर्षों से दैनिक जागरण पटना में बतौर सब एडिटर अपनी सेवा दे रहे अभिषेक मिश्रा और नवीन निश्चल ने दैनिक भास्कर पटना का दामन थाम लिया है। दो वर्ष तक सेवा अवधि में एक बार भी इनका इंक्रीमेंट नहीं हुआ। इनके अलावा कई और कर्मियों को इंक्रीमेंट से वंचित रखा गया है।

प्रबंधन के इस रवैये से खफा होकर कई और कर्मी दूसरे मीडिया हाउस की ओर रुख कर रहे हैं। बता दें कि एक माह पूर्व विद्यासागर ने भी इसी कारण जागरण को अलविदा कह दिया था। अभिषेक और नवीन की जगह को पाटने के लिये भास्कर से व्यास और प्रभात खबर से राजीव को लाया गया है।

पटना में सद्गुरु शरण अवस्थी ने अपने अंतिम दौर में प्रादेशिक के इंचार्ज पवन मिश्र को नगर डेस्क पर भेज दिया था। साथ ही अपने चहेते आशुतोष ओझा और शशांक सौरभ के हाथों में प्रादेशिक की बागडोर सौंपी थी। लेकिन, सद्गुरु के जाते ही दोनों को बैक टू पैवेलियन हो गए। साथ ही पुनः पवन मिश्र को प्रादेशिक का इंचार्ज बना दिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=55NezS4H4_4

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन