Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

अभियंता का आफिस में सिगरेट पीते वीडियो बनाने पर युवक पहुंचा हवालात (देखें वीडियो)

कानपुर देहात के सिकंदरा पावर हाउस में तैनात बिजली विभाग के अभियन्ता को अपने ऑफिस में ड्यूटी के दौरान सिगरेट पीते हुए स्थानीय कस्बा निवासी शीलू कटियार पुत्र वीरेंद्र कटियार ने वीडियो बना लिया. शीलू बिजली बिल के सम्बंध में पावर हाउस गया था। उसने अभियन्ता को आफिस में सिगरेट पीते हुए देखा तो उसने वीडियो बना लिया। जब अभियंता ने उसे रोका तो कहा कि सरकार बदल गयी है, मुख्यमंत्री जी का आदेश भी है कि सरकारी कार्यालयों में धूम्रपान निषेध है।

इस पर अभियंता ने कहा कि ये आफिस हमारा है, यहाँ हमारी मर्जी चलती है, तुम्हारी नेतानगरी अभी हम निकाल देंगे और जेल भिजवा देंगे। अभियंता ने थाने फोन करके युवक को तमंचा बनाने व बेचने के अपराध में हवालात में बंद करवा दिया। सिकंदरा थाना अध्यक्ष ने कहा कि युवक को हिदायत दे कर छोड़ दिया जाएगा। संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन