Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बच जाएँगे अडानी : अमेरिकी रिपोर्ट में कुछ भी ठोस बात और प्रमाण नहीं है!

सुभाष सिंह सुमन-

एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते. किसी पुरानी फिल्म के इसी संवाद की तर्ज पर SEC ने अडानी के खिलाफ घूस वाला मामला तैयार किया है. पूरी रिपोर्ट मैं पन्ने दर पन्ने पढ़ गया. अपना प्रिय काम है.

मैं बड़ी उम्मीद लगाकर पढ़ रहा था. कम से कम SEC से मुझे इससे बेहतर की उम्मीद थी. इतना नामी नियामक है. अरबों का बजट है. उसके बाद ये जो डॉक्यूमेंट तैयार किया है, यह अलग लेवल का घोटाला निकल सकता है.

एलन भाई के DOGE डिपार्टमेंट को इसका हिसाब लेना चाहिए SEC से.

आप लोग मेरी कोई बात नहीं मानिए. SEC की वेबसाइट पर जाकर खुद रिपोर्ट डाउनलोड कर लीजिए. उसको आराम से पढ़िए. फिर कुछ ठोस मिले तो मुझे भी बताइए. सैंपल के लिए और मनोरंजन के लिए एक पन्ना मैं यहां लगा दे रहा हूं.

इस पन्ने में बताया जा रहा है कि गौतम अडानी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने गए थे. अब मिलने गए थे तो और क्या काम हो सकता है घूस देने के अलावा? लड़का और लड़की मिल रहे हैं, दोस्त तो नहीं ही हो सकते हैं. जरूर मामला कुछ और है. बात करते हुए दोनों हंस भी रहे थे.

ये है दुनिया के सबसे बड़े मार्केट रेगुलेटर का स्तर और उसका इन्वेस्टिगेशन. डूब मरो हरामखोरों.

(ज्यादा नहीं पढ़ पाएं तो प्वाइंट 62 से 88 तक पढ़ लीजिए बस. इन्हीं पॉइंट्स में सो कॉल्ड सबूत हैं लड़का और लड़की की ‘दोस्ती से इधर-उधर वाली मुलाकात’ के)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन