Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अमेरिका से आई खबर से अदानी ग्रुप हिला, शेयर धड़ाम, पढ़ें अदानी ग्रुप की प्रतिक्रिया

मेरिका की तरफ से लगे रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद अडानी ग्रुप की तरफ से एक बयान जारी किया गया है. हालांकि, इससे पहले अडानी समूह के शेयर औंधे मुंह गिरने की बड़ी खबर है. पहले उसे जानते हैं..

सबसे ज्यादा नुकसान अडानी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में देखने को मिला. इसमें 20 फीसदी का लोअर सर्किट लगा. साथ ही 174.40 रुपये की गिरावट आई. गिरावट के साथ यह शेयर 697.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

इसके अलावा ग्रुप की अन्य कंपनियों में भी लोअर सर्किट देखने को मिला. अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट आई. इसमें निवेशकों को 282 रुपये प्रति शेयर का नुकसान हुआ. इस नुकसान के साथ यह शेयर 2538.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

अडानी ग्रुप के अन्य शेयरों का हाल-

अडानी के स्वामित्व वाले एनडीटीवी के शेयरों में भी गुरुवार सुबह 12.11 फीसदी की गिरावट आई. यह शेयर 20.50 रुपये गिरकर 148.85 रुपये पर आ गया है.

अडानी ग्रुप के अडानी पोर्ट में 10 फीसदी की गिरावट आई है. यह सेयर 128.90 रुपये टूटकर 1160.15 पर आ गया.

अडानी पावर के शेयरों में 11.68 फीसदी की गिरावट आई. इस गिरावट के साथ यह शेयर 61.20 रुपये गिरकर 462.90 रुपये पर आ गया.

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 17.51 फीसदी गिरे. यह शेयर 247.15 रुपये टूटकर 1164.60 रुपये पर आ गया है.

अडानी टोटल गैस लि. के शेयर में 12.81 फीसदी यानी 88.30 रु की गिरावट आई. जिसके बाद यह शेयर 583.95 रुपये पर आ गए हैं.

अडानी विल्मर भी नहीं बची. इसे शेयर में 8.85 फीसदी की गिरावट आई. ऐसे में यह शेयर 28.95 रुपये टूटकर 298.15 रुपये पर आ गए.

अंबुजा सीमेंट भी नहीं बची, इसके शेयर में 10 फीसदी की गिरावट आई है. यह शेयर 54.95 रुपये टूटकर 494.65 रुपये पर आ गया है.


यहाँ देखें.. बीएसई लिमिटेड को अडानी ग्रीन के कंपनी सेक्रेटरी प्रग्नेस दर्जी की तरफ से जारी पत्र में क्या कुछ कहा-लिखा गया है-


अडानी ग्रुप के शेयर क्यों गिरे, उसका जवाब किस बात को लेकर है?..जानने के लिए नीचे पढ़ें..

अडानी पर 250 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने का आरोप, अमेरिका ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन