Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इतना अहंकार किस बात का है उदित नारायण के बेटे को…

इस वीडियो को देखिए। ” पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा ” जैसे गाने को आवाज़ देने वाले प्रख्यात गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण की हरकत देखिए।

इन्होंने अपने किसी चाहने वाले के हाथ से मोबाइल छीनकर फेंक दिया। आदित्य नारायण पेशे से सिंगर हैं। सिंगिंग की दुनिया का ये कोई बहुत बड़ा चेहरा नहीं हैं। जाने माने प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के बेटे हैं। पिता के नाम पर स्टेज शो मिलते रहते हैं।

ये ऐसे ही एक स्टेज शो में परफॉर्म कर रहे थे। भीड़ में मौजूद एक फैन वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। वैसे भी स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के दौर में ये आम बात है। आदित्य को वीडियो बनाना नागवार गुजरता है। सेलिब्रिटी होने के घमंड में चूर आदित्य नारायण इस वीडियो में पहले तो अपने फैन को माइक से मारते हैं और फिर उसका मोबाइल फोन छीनकर फेंक देते हैं। ये वीडियो दस फरवरी की रात का बताया जा रहा है। आदित्य नारायण छत्तीसगढ़ के भिलाई के रूंगटा कॉलेज में एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।

आदित्य नारायण कोई बहुत दमदार सिंगर नहीं हैं। उन्हें शायद उदित नारायण के बेटे होने का घमंड है। अगर वो उदित नारायण के बेटे न होते तो उनकी हैसियत शून्य होती। वैसे भी घमंडी लोग टिकाऊ नहीं होते। उनका एक दिन सड़क पर आना तय होता है।

उदित नारायण के बेटे को इस बात का अहसास दिलाना जरूरी है कि शोहरत तो पिता के नाम पर मिल सकती है लेकिन इज्ज़त तो खुद ही कमानी पड़ती है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन