Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार ने क्या लिखा, जवाब देने से खुद को नहीं रोक पाए मोदी?

रिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया से मिली सहूलियत को लेकर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट को प्रधानमंत्री मोदी ने रिपोस्ट कर जवाब भी दिया है.

दरअसल, बीते दिन पत्रकार अजय कुमार के पिता का देहांत हो गया था. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, “आदरपूर्वक धन्यवाद देना चाहता हूं, मोदी सरकार के डिजिटल कार्यक्रम को. आज से पहले वरिष्ठ नागरिकों को ऐसी सहूलियत मैंने खुद कभी महसूस नहीं की. पिता के देहांत के बाद उनकी पेंशन, फैमिली पेंशन के तौर पर मेरी 83 वर्ष की मां को ट्रांसफर हुई, ट्रांसफर में जरा भाग-दौड़ करनी पड़ी, पत्रकार होने का फायदा मिला, लेकिन बीते 24 घंटों में चमत्कार सा हुआ.

अजय ने आगे लिखा है कि, हर पेंशनधारक को 30 अक्टूबर के पहले जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है. हैरानी है कि एक बार फिर पटना या दिल्ली के किसी एसबीआई ब्रांच के चक्कर काटने होंगे. मुझे जीवन प्रमाण एप का पता चला. मुश्किल से 10 मिनट में घर पर ही मां का जीवन प्रमाण पत्र मेरे पास था और 24 घंटे के भीतर पटना के एसबीआई ब्रांच में अपडेट भी था.

मां का इनकम टैक्स रिफंड, उनके खाते में टैक्स जमा करने के 10 दिन के अंदर क्रेडिट हो गया. साथ ही पत्रकार ने सभी सीनियर सीटीजन से जीवन प्रमाण ऐप का इस्तेमाल करने को कहा.”

अजय कुमार के इस ट्वीट पर पीएम मोदी ने रिपोस्ट कर लिखा है- “सबसे पहले अजय कुमार जी, आपकी माता जी को मेरा प्रणाम. मुझे इस बात का संतोष है कि डिजिटल इंडिया ने उनकी पेंशन की राह आसान की है और यह देशभर के बुजुर्ग नागरिकों के बहुत काम आ रहा है. यही तो इस कार्यक्रम की बड़ी विशेषता है.”

देखें वार्तालाप….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन