Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अजयमेरु प्रेस क्लब के चुनाव सम्पन्न : गुंजल अध्यक्ष, जाला महासचिव

अजयमेरु प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र गुंजल अध्यक्ष और वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सत्यनारायण जाला महासचिव निर्वाचित हुए। श्री गुंजल तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

अध्यक्ष पद पर श्री गुंजल का मुकाबला मोर्निंग न्यूज अजमेर के सम्पादकीय प्रभारी नवाब हिदायत उल्ला से था । श्री गुंजल को 41 और नवाब हिदायत उल्ला को 32 मत मिले। महासचिव पद पर वर्तमान कोषाध्यक्ष सत्यनारायण जाला का मुकाबला वर्तमान महासचिव आनन्द कुमार शर्मा से था । श्री जाला को 45 और श्री शर्मा को 29 मत ही मिले।

उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए राजस्थान पत्रिका के सम्पादकीय प्रभारी रहे अरविंद मोहन शर्मा और किशनगढ़ निवासी रोशन भारत के सम्पादक विकास छाबड़ा निर्वाचित हुए। दोनों को क्रमश 46 और 39 मत मिले। उनका मुकाबला जे.जे.हैल्थ टाइम्स के सम्पादक जगदीश मूलचंदानी और सतीश कुमार शर्मा से था। श्री मूलचंदानी को 34 और सतीश कुमार शर्मा को 25 मत ही मिले। दोनों को पराजय का सामना करना पड़ा।

सचिव पद पर गुरजेन्द्र सिंह विर्दी और सीमा संदेश के संवाददाता वचन सिंह रावत से था। श्री विर्दी को 48 और श्री रावत को 26 मत ही मिले। इस प्रकार श्री विर्दी विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर पालिका विकास के सम्पादक सी.पी.कटारिया का मुकाबला वर्तमान सचिव अकलेश जैन से था। श्री कटारिया को 49 मत मिले और श्री जैन को मात्र 25 मत ही मिले। इस प्रकार श्री कटारिया ने भारी मतों से विजय हासिल की।

कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों के लिए 13 दावेदारों के बीच मुकाबला था। इनमें संस्थापक महासचिव संतोष गुप्ता सर्वाधिक मतों 59 से विजयी रहे। इनके अलावा सुमन शर्मा (54), विजय कुमार हंसराजानी (52), अनिल कुमार आईनानी (52), रशिका महर्षि (51), विक्रम सिंह बेदी (51), सुदेश शर्मा (48), हरीश वरयानी (47), कमल वरयानी (45) और बसंत भट्ट (45) विजयी रहे। श्री अब्दुल सलाम कुरेशी (40), मुबारक खान (28) और शौकत अहमद (25) को पराजय का सामना करना पड़ा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र गुंजल ने शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक महेशचंद्र शर्मा , सहायक निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ और देवेन्द्र जिरोता के प्रति आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी 1 जनवरी , 2024 को अपना कार्यभार ग्रहण करेगी। श्री गुंजल ने सभी सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन