Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यशोभूमि अखबार के उपसंपादक अजीत राय को मिली पीएचडी की उपाधि

मुंबई :  यहां हिन्दी दैनिक यशोभूमि में उपसंपादक के पद पर कार्यरत अजीत राय को पीएचडी की उपाधि मिल गई है. वे  गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद तहसील स्थित भाँवरकोल थानान्तर्गत परसदा गाँव के मूल निवासी हैं. किशिनचंद चेलाराम (के.सी.) कॉलेज, मुंबई विश्वविद्यालय की ओर से कला संकाय (हिन्दी) के छात्र के तौर पर अजीत कुमार राय को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।

अजीत राय ने कॉलेज के हिन्दी-विभाग के पूर्व अध्यक्ष और शोध निर्देशक आचार्य डॉ. शीतला प्रसाद दुबे के निर्देशन में ‘‘हिन्दी की लम्बी कविताओं का वस्तु-विधान’’ विषय पर शोधकार्य संपन्न किया। शोध निर्देशक आचार्य डॉ. शीतला प्रसाद दुबे के निर्देशन में अभी तक 16 विद्यार्थियों ने पी-एच.डी. एवं 16 विद्यार्थियों ने एम. फिल. किया है। साथ ही आठ विद्यार्थी अभी शोधरत हैं तथा अब तक उनकी सात मौलिक तथा पाँच संपादित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

डॉ. अजीत कुमार राय ने आदर्श इण्टर कॉलेज महुआबाग, गाजीपुर तथा लखनऊ वि.वि.-लखनऊ, ओसमानिया वि.वि.-हैदराबाद एवं के.सी. कॉलेज, मुंबई से शिक्षा प्राप्त की है। लगभग दस वर्षों से मुंबई में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. राय ने पत्रकारिता की शुरूआत जागरूक टाइम्स से की थी तथा वर्तमान में हिन्दी दैनिक यशोभूमि में उपसंपादक के पद पर कार्यरत हैं।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. अजीत कुमार राय

    March 10, 2018 at 5:47 pm

    बहुत – बहुत धन्यवाद सर समाचार को जगह देने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन