बड़ा खुलासा : NDA सहयोगी अजीत पवार ने बीजेपी-अडानी सांठगांठ को एक्सपोज किया
भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. यह खुलासा खुद एनडीए में शामिल और डिप्टी सीएम अजीत पवार ने किया है. पवार ने कहा है कि अडानी, अमित शाह के साथ मिलकर चुनावी रणनीति बना रहे हैं.
यानी अब गौतम अडानी अमेरिकी व्यवसायी एलन मस्क के रास्ते पर हैं. जिस तरह मस्क ने खुलकर ट्रम्प को लड़ाया-जिताया उसी तरह भी अब फ्रंट पर आकर अडानी, मोदी व शाह के लिए बैटिंग करने लगे हैं. हालांकि बात यह भी है कि ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती. भाजपा, अडानी के लिए सहयोग कर रही तो अडानी का इतना तो फर्ज है ही.
इस मामले में कुछ टिप्पणियां व वीडियो नीचे देखें…
शीतल पी सिंह-
महाराष्ट्र सरकारों के बनने बिगड़ने, पार्टियों के टूटने जुड़ने और गठबंधन बनने टूटने तक के अंतरंग वार्ताकारों में व्यापारी गौतम अड़ानी की उपस्थिति क्यों रहती है?
गौतम अड़ानी का कार्यक्षेत्र कहां से कहां तक है?
दीपक शर्मा-
सवाल ये नहीं है कि गौतम अडानी को मोदी सरकार में ठेके मिल रहे हैं? सवाल ये है कि अडानी अब अमित शाह के साथ बैठकर चुनाव की रणनीति तय कर रहे हैं। अडानी अब सरकार बनाने की प्रक्रिया में शामिल है।
और ये खुलासा NDA के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम अजीत पवार कर रहे हैं!
मंजुल-
आज तय कर लिया। मेरा वोट अजित पवार जी को। इतनी ईमानदारी, सच्चाई और पारदर्शिता किसी और में नहीं है।
खुद अपने मुंह से बता रहे हैं कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने की चर्चा में गौतम अडानी भी थे। धन्य हैं अजित दादा। ऐसा साहस तो बड़े बड़े झोलाछाप फ़क़ीर न दिख पाए।
अंकित मयंक-
बड़ा खुलासा, बीजेपी के करीबी सहयोगी अजित पवार ने बीजेपी-अडानी सांठगांठ का किया पर्दाफाश.
“गौतम अडानी 2019 में महाराष्ट्र सरकार को तोड़ने के लिए अमित शाह के साथ शामिल थे.”
यह सबसे बड़ा सबूत है कि अडानी बीजेपी की राजनीति को निर्देशित कर रहे हैं.
संजय झा-
गौतम अडानी-बीजेपी मामला और संदिग्ध हो गया है। न्यूज़लॉन्ड्री के श्रीनिवासन जैन द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठकों में अडानी के बैठने के बड़े खुलासे के बाद, उन्होंने 2019 में महा विकास अघाड़ी को सरकार बनाने से रोकने की साजिश रची (अजित पवार के सौजन्य से), एक और मामला सामने आया है।
अब अपनी नवीनतम पुस्तक 2024: द इलेक्शन दैट सरप्राइज़्ड इंडिया में, राजदीप सरदेसाई ने भाजपा की राजनीतिक साजिश में अडानी की निकटता की पुष्टि की है। बिल्ली थैले से बाहर है। और कैसे!
विडंबना: वासु और राजदीप दोनों पूर्व-एनडीटीवी कर्मी हैं। अडानी अब एनडीटीवी के मालिक हैं।



