Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में अख़बार मालिकों को भेजा जा रहा है कारण बताओ नोटिस, होंगे मुक़दमे

पत्रकारों और गैर पत्रकारों के लिए गठित मजीठिया वेज बोर्ड मामले में महाराष्ट्र से एक अच्छी खबर आने की पुष्टि बीयूजे महासचिव एमजे पांडे और इंद्रकुमार जैन ने की है। महाराष्ट्र सरकार के श्रम विभाग की ओर से मजीठिया वेतन आयोग पर अमल न करने वाले अखबार मालिकों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं और उनके खिलाफ मुक़दमे दायर करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

इसी महीने 19 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में मजीठिया वेजबोर्ड मामले को अमल न करने वाले मैनेजमेंट पर सख्त कारवाई का आदेश भी राज्य सरकार को दिया जा सकता है। लिहाजा अब पत्रकार भी जागरूक बनें और न्यूनतम वेतन पाने के इस अभियान से जुड़ें। जिन साथियों पर इस्तीफे का दबाव डाला जा रहा है, उनके साथ खड़े रहें। श्रम विभाग के अधिकारीयों से मिलें और उन्हें जानकारी दें। पत्रकारिता को जीवित रखें। साथ ही जिन पत्रकारों के कार्यालय प्रदेश की राजधानियों में हों वे पत्रकार संघों के पदाधिकारियों की मदद से चीफ सेक्रेटरी से मिले और उन्हें मजीठिया वेज बोर्ड के हालात से रूबरू कराएं जिससे देश भर में पत्रकारों का भला हो।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आर टी आई एक्टिविस्ट
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. roky

    July 5, 2016 at 6:47 am

    Gand me bad go karan batao notice……… Majethiya chahiye her haal me…. chahe kuch bhi ho jaye…….. agar paise nahi mile to atam hatya kar lunga…… or name aayega malik ka…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन