Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन में फेरबदल, अखिलेश सिंह महासचिव नियुक्त

यूपी यूनियन की नोएडा महानगर कार्यकारिणी के अध्यक्ष चुने गए हेमेन्द्र सिंह व महासचिव बने अखिलेश सिंह प्रदेश सचिव सुल्तान शहरयार ने पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र

नोएडा। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को सेक्टर-59 स्थित दैनिक जन प्रवाद समाचार पत्र के सम्मेलन कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि यूनियन के प्रदेश सचिव सुल्तान शहरयार मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इकबाल चौधरी ने की। इस अवसर पर यूनियन की नोएडा महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि एवं प्रदेश सचिव सुल्तान शहरयार ने सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। कार्यकारिणी में हेमेन्द्र सिंह को नोएडा महानगर अध्यक्ष एवं अखिलेश सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया।

सभी ने उन्हें बधाई दी। महानगर कमेटी ने अनूप वर्मा, अरुण सिन्हा एवं लव कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, नरेन्द्र यादव, एवं अभिषेक व्याहुत को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। वहीं अम्बरीश त्रिपाठी, पंकज मधेशिया और रंजीत पांडेय को सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुल्तान शहरयार ने मनोनयन पत्र देने के साथ सभी को बधाई दी। उन्होंने युवा सदस्यों की कर्मठता की तारीफ करते हुए खुशी का इज़हार किया। नोएडा महानगर की कमेटी को मजबूत करने एवं यहां के पत्रकारों की समस्याओं को उठाने का पुरजोर काम करें। प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभी के साथ है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कृत संकल्प है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष इकबाल चौधरी ने यूनियन की विस्तृत जानकारी के साथ सभी को बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह ने कहा कि नोएडा महानगर की कमेटी के साथ मिल जुलकर इसे आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष का आभार जताया। बैठक में संयुक्त सचिव अभिषेक व्याहुत ने नोएडा महानगर की समस्याओं एवं प्रेस क्लब आदि के बारे में अवगत कराया। साथ ही मिलजुलकर कार्यकारिणी को वृहद रूप देने के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिया। इस अवसर पर एसएनवीए समूह के निदेशक विवेक कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह एवं मनोज वत्स, विशन पपोला, राजेश पंडित, विनोद शर्मा, जीतू, जेपी आदि मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन