Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मनबढ़ भाजपा नेता ने खबर चलाने पर पत्रकार को कैसे धमकाया, सुनें आडियो

भाजपा के छुटभैया गालीबाज नेता का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

सुलतानपुर- जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में बुधवार की देर रात गाँव मे बाइक सवार तीन चोर घुसने की खबर की सूचना पुलिस को देने के बाद न्यूज ग्रुप्स में वायरल करने पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष / जि0प0 सदस्य के पति अखिलेश तिवारी ने फोन कर एक पत्रकार को गरियाते हुए धमकी दे डाली.

नेता ने पत्रकार को फोन पर ये भी बताया कि जिन लोगों को चोर बताया जा रहा है उन्हें वहाँ उसी ने भेजा था. नेता ने चोरी के आरोप में पकड़े गए युवकों के पक्ष में खबर कैसे और क्या लिखना है, ये भी बता रहा है.

गाली और धमकी मिलने के बाद मामला जिले के एक बड़े पत्रकार संगठन के पास जा पहुंचा. इससे पत्रकारों के बीच गुस्सा व्याप्त हो गया.

इस पूरे प्रकरण को जानने के बाद भी कुड़वार थानाध्यक्ष और सीओ ने मामले में किसी तरह की कोई विधिक कार्यवाही नहीं की.

मामला बढ़ते बढ़ते चोर-पुलिस की जगह नेता-पत्रकार के बीच अपने पक्ष में खबर चलाने और गाली गलौज के साथ धमकी तक पहुंच गया.

दरअसल कुड़वार क्षेत्र से एक अखबार में काम करने वाले पत्रकार अंकित गुप्ता को भाजपा नेता अखिलेश तिवारी द्वारा फोन पर गरियाने, पत्रकारिता के पेशे को लेकर कहे गए अपशब्दों के साथ धमकी भी दी गई.

बिना किसी के नाम के साथ खबर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले पत्रकार अंकित पर अब हमले का खतरा बढ़ गया है.

स्थानीय लोगों द्वारा दी गयी जानकारी से पता लगा है कि राजापुर कोटा गांव में बुधवार की रात तीन चोर मोटर सायकिल के साथ पकड़े गए थे. पकड़ी गई मोटर सायकिल भाजपा नेता अखिलेश तिवारी की बतायी जा रही है. यही वजह है कि ये खबर तब और पुख्ता हो गयी जब बिना किसी का नाम डाले खबर चलाने पर पत्रकार को खुद भाजपा नेता अखिलेश तिवारी द्वारा फोन पर धमकी दे दी गई.

गाली देने वाला नेता इस बात का फोन पर दावा कर रहा है कि उसे पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया पर चलायी गयी खबरों की जानकारी खुद पुलिस के सीओ साहब ने स्क्रीन शॉट के जरिये दी है.

पुलिस और कुछ पत्रकार इस मामले को मैनेज कराने में जुट गए हैं.

भाजपा नेता के आडियो का एक हिस्सा यहां सुनें जिसमें वह अपने पक्ष में खबर लिखने की ट्रेनिंग दे रहा है… गाली वाला आडियो यहां से हटा दिया गया है-

https://youtu.be/6yaZUoG5GnQ

अपडेट- 14 सितंबर 2019

पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दे दी है, देखें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन