Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

Alt news के सह संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर गिरफ़्तार!

अल्ट-न्यूज के सहसंस्थापक जुबैर को दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाएँ भड़काने और साम्प्रदायिक विद्वेष बढ़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी सिंह की टिप्पणी-

Alt news के सह संस्थापक मो० ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है । उन पर हिंदूओं के विरुध्द अपमानजनक ट्वीट करने के आरोप हैं । हाल ही में उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ़्तारी पर रोक लगाने संबंधी याचिका ख़ारिज कर दी थी ।

Altnews संघ/ भाजपा समर्थकों और अन्यान्य उग्र हिंदू संगठनों के प्रचार प्रसार में स्तेमाल होने वाली सामग्री में मौजूद झूठ का निरंतर पर्दाफ़ाश करने की वजह से दुनिया भर में मशहूर पोर्टल है ।

मो० ज़ुबैर साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और तकनीकी शिक्षा के उपयोग से रोज़ाना अनेक वीडियोज में जालसाज़ी/तोड़ मरोड़ करने आदि का खुलासा करते मिलते हैं । ट्विटर पर वे ज़बरदस्त लोकप्रिय हैं और बीजेपी ITcell के लोग उनसे बिलबिलाते रहते हैं ।

सौमित्र रॉय की टिप्पणी-

नफ़रत फैलाने की आरोपी पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मुम्बई और कोलकाता की पुलिस देश भर में तलाश रही है। लेकिन नूपुर अब कोमल शर्मा हो गई है।

तीस्ता सीतलवाड़ को ढूंढती हुई गुजरात ATS मुम्बई पहुंच गई और उन्हें उठाकर ले गई।

अब ऑल्ट न्यूज़ के संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने नफ़रत फैलाने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।

ऑल्ट न्यूज़ के ही प्रतीक सिन्हा बता रहे हैं कि मेडिकल के बाद बिना नाम वाली दिल्ली पुलिस ज़ुबैर को अज्ञात स्थान पर ले गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन