Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

49 वर्ष की उम्र में ही लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार केडी शुक्ल ने दुनिया को अलविदा कहा

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार केडी शुक्ल की पीजीआई में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. केडी लम्बे समय से आज अखबार से जुड़े रहे. उनकी उम्र 49 वर्ष थी और वे 26 वर्षों से आज अखबार में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत थे. वे राज्य मुख्यालय के मान्यता प्राप्त पत्रकार थे. पिछले कुछ दिनों से बीमारी के कारण उनका पीजीआई में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

विधानसभा के प्रेम रूम में दो मिनट का मौन रख कर मान्यता समिति ने मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.  इसके साथ ही समिति ने सरकार से उनके परिजनों को बीस लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की भी मांग की है. शोक सभा में समिति के अध्यक्ष प्रांशु मिश्र के अलावा सचिव नीरज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नरेन्द्र श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अजय श्रीवास्तव व सदस्य मुदित माथुर, दीपक गिडवानी, काशी यादव, फैसल फरीद, अभिषेक रंजन, काजिम रजा, जुबैर अहमद तथा आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दैनिक आज के वरिष्ठ पत्रकार श्री के0डी0 शुक्ला के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया. एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री शुक्ला एक कर्मठ एवं जुझारू पत्रकार थे. वे हमेशा पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहे. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है. के0डी0 शुक्ला अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन