Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमर सिंह दीपक सिंघल फोन मामला: सरकार से पुनर्विचार के निर्देश

लोकायुक्त उत्तर प्रदेश ने एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर द्वारा पूर्व सपा नेता अमर सिंह और यूपी के पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल के बीच हुए तीन कथित फोन टेप की शिकायत मामले को अपने स्तर से समाप्त करते हुए सरकार के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है.

अमर सिंह और दीपक सिंघल के बीच बातचीत के कथित तीन टेपों में से एक में किसी शुगर डील, एसईजेड के टेंडर डॉक्युमेंट, उनकी पॉलिसी और लैंड अलॉटमेंट में मनमाफिक बदलाव की चर्चा है. दूसरे टेप में किसी गैस वाली डील, पूर्व आईएएस संजीव शरण के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हिस्सेदारी तथा मुख्य सचिव पर बाहरी दबाव डालने की बात है, जबकि तीसरी टेप में आरडीए वाले देवेंद्र सिंह को 96.5 लाख रुपए पहुंचाने की बात है.

नूतन ठाकुर ने इन तीनों टेपों की जांच की मांग की थी.

इस पर लोकायुक्त ने प्रकरण उनके स्तर पर कालबाधित बताते हुए नूतन ठाकुर को अपनी शिकायत पर पुनर्विचार के लिए शासन को अपना पक्ष प्रस्तुत करने की बात कही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन