Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला में संपादकीय चूक का ये दिलचस्प मामला देखिए!

लखनऊ। प्रमुख हिंदी दैनिक अमर उजाला के 17 जून के लखनऊ संस्करण में संपादकीय चूक का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। अखबार के एक ही पेज पर एक ही खबर सेम हेडिंग हूबहू प्रकाशित हो गई, जिसके बाद मीडिया जगत में चर्चा शुरू हो गई है।

मामला “नकली दवाओं” से जुड़ी खबर का है। अखबार के एक पन्ने पर प्रकाशित खबर “आगरा, लखनऊ और कानपुर से प्रदेशभर में पहुंच रही नकली दवाएं” शीर्षक से प्रमुखता के साथ छपी है। वहीं इसी खबर का संक्षिप्त संस्करण उसी पेज पर ऊपर भी प्रकाशित हो गया। दोनों खबरों का विषय, तथ्य और निष्कर्ष एक जैसे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि यह दोहराव एक ही संस्करण और एक ही दिन के अखबार में दिखाई दिया। आमतौर पर किसी खबर का फॉलोअप, रेफर या बॉक्स आइटम अलग तरीके से प्रस्तुत किया जाता है, लेकिन यहां खबर लगभग उसी स्वरूप में दोबारा प्रकाशित हो गई, जिससे इसे संपादकीय स्तर पर हुई चूक माना जा रहा है।

मीडिया विशेषज्ञों का कहना है कि बड़े अखबारों में प्रतिदिन सैकड़ों खबरों के संपादन, पेज मेकिंग और प्रोडक्शन की प्रक्रिया के दौरान कभी-कभी ऐसी त्रुटियां हो जाती हैं। हालांकि अंतिम प्रूफ और पेज मॉनिटरिंग के स्तर पर ऐसी गलतियों को पकड़ लिया जाना चाहिए।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब प्रिंट मीडिया लगातार अपनी विश्वसनीयता, गुणवत्ता और संपादकीय मानकों को लेकर सजग रहने का दावा करता है। सोशल मीडिया पर भी इस चूक की तस्वीरें साझा की जा रही हैं और लोग इसे “कॉपी-पेस्ट पत्रकारिता” तथा “पेज मेकिंग की लापरवाही” से जोड़कर टिप्पणी कर रहे हैं।


Hindi newspaper page with multiple articles; three sections outlined in red boxes
लाल घेरे में की खबरों में हुई चूक

ये 17 जून का (लखनऊ) अमर उजाला अखबार है। अगल बगल के पेज पर एक जैसी ही ख़बर कॉपी पेस्ट हो गई। मतलब टीवी को हमेशा निशाने पर रखने वाले अखबारों में भी बड़ी गलतियां होती हैं।
अब कोई इसे मामूली चूक कह सकता है लेकिन जहां एक-एक अक्षर, मात्रा तक की दुहाई दी जाती हो वहां ऐसा मुझे व्यक्तिगत रूप से उचित नहीं लगता… आप लोग अपने विचार व्यक्त करें?
-मुकेश कुमार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन