Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दशक भर से अटके हुए अमर उजाला लखनऊ के कई पत्रकारों का हुआ प्रमोशन

अमर उजाला लखनऊ से खबर है कि यहां दशक भर से ज्यादा समय से प्रमोशन की बाट जोह रहे कई पत्रकारों का प्रमोशन हुआ है. अजीत बिसारिया जो अभी तक प्रिंसिपल करेस्पांडेंट हुआ करते थे, अब प्रमोट कर स्पेशल करेंस्पांडेंट बनाए गए हैं.

चन्द्रभान यादव अभी तक चीफ सब एडिटर हुआ करते थे. इन्हें अब प्रमोशन देकर डिप्टी न्यूज एडिटर बना दिया गया है.

अक्षय कुमार के बारे में पता चला है कि वे सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे थे. उनके अच्छे काम को देखकर प्रबंधन ने इन्हें चीफ रिपोर्टर बना दिया है.

अजीत बिसारिया, चंद्रभान यादव और अक्षय कुमार, ये तीनों स्टेट ब्यूरो में कार्यरत हैं.

अमर उजाला लखनऊ की सिटी टीम के भी कई रिपोर्टरों को प्रमोट किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रवेंद्र गुप्ता, सचिन त्रिपाठी और नीरज अम्बुज को रिपोर्टर से सीनियर रिपोर्टर बना दिया गया है.

अमर उजाला लखनऊ में वर्षों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को अब जाकर प्रबंधन ने तोहफा दिया है. बताया जाता है कि यहां कुछ चुनिंदा लोगों का ही प्रमोशन होता था, बाकी जो चुपचाप अपना काम करने वाले थे, उन्हें इगनोर किया जाता रहा. राज्य संपादक विजय त्रिपाठी की अगुवाई में इस बार कई पुराने लोगों का भला हुआ है.


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. राघव दास

    August 23, 2024 at 4:39 am

    तो सुधीर सिंह, रोली खन्ना, घनश्याम सिंह, वैभव अवस्थी का प्रमोशन क्यों नहीं हुआ। ये भी तो सालों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन