Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इस अपराध में यूपी की नंबर वन पोजीशन को मैनेज कर गया अमर उजाला

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में उत्तर प्रदेश में अपहरण के सबसे अधिक 16,262 मामले दर्ज किए गए हैं. इस आधार पर यूपी अपहरण मामले में नंबर वन है. लेकिन अमर उजाला ने आँकड़ों को इस तरह सजाया है जिससे सरकार की भृकुटी तिरछी ना हों. पूरी खबर में वही मामला नहीं है जिसके लिए यूपी को एक नंबर की पोस्ट मिली है.

अमर उजाला ने ‘संगठित अपराध रोकने में यूपी और उत्तराखंड सबसे आगे’ नाम की हैडिंग के साथ खबर को देश विरोधी लोगों और जाली नोटों जैसे मसलों से दबा दिया है. अखबार ने UAPA जैसे मामलों में सरकार की वाहवाही बताई है. केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन सहित कई अन्य भी मुकदमें की जद में आए. आगे रैश ड्राइविंग तथा जाली नोटों का भृष्टाचार कम होने की बात है.

खैर, साल 2022 में पूरे देश में अपहरण के 1,07,588 मामले दर्ज किए गए हैं. हत्या में यूपी 28वें, हत्या के प्रयास में 25वें और छेड़छाड़ के मामलों में यूपी 17वें पायदान पर है. इसी तरह 2022 में UAPA के तहत 1,005 पूरे देश में मामले दर्ज हुए हैं. जिसमें सर्वाधिक 371 मामले जम्मू कश्मीर में, मणिपुर में 167, असम में 133 और उत्तर प्रदेश में 101 मामले दर्ज हुए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन