Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला नोएडा के 22वें स्थापना दिवस पर पूर्व कर्मियों का सम्मान

विनोद पुरोहित-

अपनों के बीच सम्मान…गौरव के पल

अमर उजाला नोएडा संस्करण के 22वें स्थापना दिवस पर समूह के चेयरमैन श्री राजुल माहेश्वरी जी ने सभी पूर्व साथियों का सम्मान किया। अपन को भी यह गौरव हासिल हुआ। यह खुशी और गौरव का अविस्मरणीय पल रहा।

सम्मानित साथियों ने अमर उजाला के संग कार्य यात्रा के अपने-अपने अनुभव साझा किए। काम करने के दौरान कई ऐसे क्षण आए, जो साबित करते हैं कि अमर उजाला कर्मचारी हितैषी समूह है। यह संस्थान ऐसा परिवार है जो काम करने के दौरान और बाद में भी साथियों की खैर-खबर रखता है।

इस अवसर पर समूह के एमडी तन्मय जी और डायरेक्टर वरुण जी के साथ ही यशवंत व्यास जी, उदय कुमार जी, इंदुशेखर जी, जयदीप जी, राजीव सिंह जी, देवप्रिय अवस्थी जी, अरुण आदित्य जी, संजय अभिज्ञान जी, जयदीप कर्णिक जी, उमेश्वर कुमार जी, कल्लोल चक्रवर्ती जी समेत अनेक साथियों से मुलाकात का अवसर मिला। खूब सारी बातें हुईं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन