Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्नी के इलाज के लिए छुट्टी लेने पर अमर उजाला ने तबादला कर दिया

अमर उजाला वाराणसी में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार मनदीप श्रीवास्तव का तबादला प्रयागराज यूनिट में कर दिया गया है। उन्हें पांच फरवरी को वहां ज्वाइन करना था लेकिन वह अब तक वहां पहुंचे नहीं हैं।

नवंबर में उनकी पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। कई यूनिट खून की जरूरत पड़ी थी लेकिन वाराणसी यूनिट में बैठे अधिकारी की गरीमा में जीने वाले लोगों ने एक बार भी उनका हालचाल नहीं लिया। उल्टे उनके खिलाफ उच्च प्रबंधन से शिकायत कर दी।

बताया जा रहा है कि उन्हें छुट्टी लेने के मसले पर नोएडा बुलाया गया था। वहां से लौटने पर उनका तबादला प्रयागराज कर दिया गया।

अमर उजाला संस्थान में प्रबंधन की ओर से छुट्टियां तो मिलती हैं लेकिन वह सिर्फ कागजी प्रतीत हो रही है। पहले अर्जित अवकाश का पैसा मिलता था। पिछले कई सालों से उसे बंद कर दिया गया है। अब न तो पैसा मिलता है न ही छुट्टियां। छुट्टी लेने वालों को तबादले की धमकी दी जाती है। ऐसे में किसी को अपरिहार्य अवस्था में छुट्टी लेनी पड़ी तो उसे बहाना समझा जाता है। इंस्पेक्ट राजगिरी इस कदर है कि सामने खड़े होकर हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाइए, तब जाकर छुट्टी मिलेगी।

अगर संस्थान छुट्टी नहीं दे सकता तो पहले की तरह उसका इनकैशमेंट कर दे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन