Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमित कुमार आर्य, डा. जयपाल सिंह व्यस्त, हरिनारायण सिंह, राहुल सिंह, रंजीत कुमार चंद्रवंशी, शुभ्रांशु चौधरी, पद्मिनी प्रकाश के बारे में सूचनाएं

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से अमित कुमार आर्य को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है जबकि राजकुमार भारद्वाज को मुख्यमंत्री का ओएसडी (मीडिया), दिल्ली नियुक्त किया है. इसके अलावा कैप्टन भूपेंद्र को मुख्यमंत्री का विशेष कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है. अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष कार्यकारी अधिकारी, कैंप कार्यालय, करनाल नियुक्त किया गया है जबकि भूपेश्वर दयाल को विशेष कार्यकारी अधिकारी (ओएसडी) शिकायत (सीएम सैल) नियुक्त किया है.

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से अमित कुमार आर्य को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है जबकि राजकुमार भारद्वाज को मुख्यमंत्री का ओएसडी (मीडिया), दिल्ली नियुक्त किया है. इसके अलावा कैप्टन भूपेंद्र को मुख्यमंत्री का विशेष कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है. अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष कार्यकारी अधिकारी, कैंप कार्यालय, करनाल नियुक्त किया गया है जबकि भूपेश्वर दयाल को विशेष कार्यकारी अधिकारी (ओएसडी) शिकायत (सीएम सैल) नियुक्त किया है.

बरेली मुरादाबाद स्नातक सीट से भाजपा के डा. जयपाल सिंह व्यस्त चुनाव जीत गए है. डा. व्यस्त के रूप में सूबे की विधान परिषद में एक पत्रकार ने अपना कदम रखा है. डा. व्यस्त अमर उजाला मुरादाबाद में पांच साल अमरोहा और कांठ के पत्रकार रहे हैं. उनका बेटा संतोष सिंह भी पत्रकार है. संतोष हिन्दुस्तान मुरादाबाद के जिले रामपुर में प्रभारी हैं.

प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह के बारे में रांची में चर्चा है कि उन्होंने खबर मंत्र अखबार से इस्तीफा दे दिया है. अखबार के सीईओ राहुल सिंह के भी जाने की सूचना है. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ये दोनों इस्तीफे संकेत करते हैं कि अखबार बंद हो सकता है. दो दिन पहले भी एडिटोरियल से चार महत्वपूर्ण लोग अखबार छोड़ चुके हैं. संपादक शंभूनाथ भी अखबार छोड़ चुके हैं.

झारखंड चुनाव में भाकपा माले ने रांची के एक पत्रकार को टिकट दिया है. टीवी जर्नलिस्ट रंजीत कुमार चंद्रवंशी को भाकपा माले ने हजारीबाग की बरही विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. रंजीत राष्ट्रीय सहारा समय चैनल रांची में कार्यरत थे.

पत्रकार और सीजी नेट स्वर के संस्थापक शुभ्रांशु चौधरी को अमेरिकी की प्रतिष्ठित पत्रिका फॉरेन पॉलिसी (एफपी) ने इस वर्ष की अपनी सौ ग्लोबल थिंकर की सूची में शुमार किया है. ग्लोबल थिंकर सूची के जरिये वह विभिन्न क्षेत्रों के ऐसे लोगों की सूची जारी करती है, जिन्होंने अपने कार्यों या प्रभाव के जरिये सकारात्मक या नकारात्मक रूप से दुनिया को प्रभावित किया. क्रॉनिकलर्स यानी इतिहासकार श्रेणी में शुभ्रांशु चौधरी को शामिल किया गया है. उनके बारे में पत्रिका ने लिखा है कि उन्होंने सीजी नेट स्वर के जरिये ग्रामीण भारत के लोगों को आवाज दी है. लंबे समय तक बीबीसी से जुड़े रहे शुभ्रांशु छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में मोबाइल फोन के जरिये आदिवासियों को जोड़ रहे हैं और उनकी आवाजा सामने ला रहे हैं. उनके इसी काम के लिए उन्हें गूगल डिजिटल एक्टीविस्टम अवार्ड भी मिल चुका है. इस सूची में देश की पहली ट्रांसजेंडर टीवी एंकर पद्मिनी प्रकाश को भी शामिल किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन