Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पिकनिक मनाने गया हिंदुस्तान अखबार का विज्ञापन सहायक शारदा नदी में डूबा

हिन्दुस्तान की बरेली यूनिट से खबर है कि पीलीभीत ब्यूरो के स्टाफ को ब्यूरो प्रभारी पंकज मिश्रा अपनी निजी कार से घुमाने उत्तराखंड के टनकपुर (चंपावत) ले गए थे। पंकज मिश्रा के साथ ब्यूरो के फोटोग्राफर आदित्य बाजपेई, विज्ञापन सहायक रोहित मिश्रा, विज्ञापन सहायक अमित कुमार रावत, क्राइम रिपोर्टर अमित कुमार त्रिलोकी भी थे। टनकपुर में पूर्णागिरि माता के दरबार को जाने वाले रास्ते पर बूम पर सभी लोग शारदा नदी में नहाने लगे।

सभी नदी से सटी चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इस बीच विज्ञापन सहायक अमित कुमार रावत की बचाओ बचाओ की आवाज सुनकर सभी का ध्यान जब तक चट्टान की ओर गया, तब तक अमित कुमार रावत नदी की तेज धार में बहते हुए साथियों की नजरों से ओझल हो चुके थे। गोताखोरों की मदद से चौथे दिन अमित का शव टनकपुर बैराज में उतराता मिला। पोस्टमार्टम के बाद अमित के शव का पीलीभीत के मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

टनकपुर में अमित के परिजनों ने कोतवाली में इसे महज हादसा मानने से इनकार किया मगर पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी। अमित के पिता राकेश कुमार पीलीभीत में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत हैं। अमित पीलीभीत ब्यूरो में करीब सात साल से ऑफ़रोल कार्यरत थे। इससे पहले वह अमर उजाला में भी विज्ञापन का काम देखते थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन