Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार अमित पांडेय ने कल अपनी किडनी पत्नी को देकर मिसाल कायम की!

Adult patient lying on a hospital bed with an IV drip connected and purple bedding in a clinical room

सत्येंद्र पीएस-

मित्र Amit Pandey ने कल अपनी किडनी अपनी पत्नी जागृति जी को दे दी है. कल ऑपरेशन के बाद मैं मिला तो चुपके से उनकी फोटो (ऊपर) भी खींच ली. Operation की शुरुआती तकलीफ में थे और जागृति जी ICCU में थीं. किडनी ट्रांसप्लांट में 2 बड़े ऑपरेशन होते है. एक में डोनर की किडनी निकाली जाती है और दूसरे में किडनी रोगी को किडनी लगाई जाती है. इस हिसाब से इसमें दो ज़िंदगी दांव पर होती है.

आज अमित जी और उनकी पत्नी दोनों ही स्वस्थ हैं. अमित जी का कैथेटर निकल गया है. वह दो दिन में डिस्चार्ज हो जाएंगे और जागृति जी को दस दिन लग सकते हैं.

मेरे परिचित और जानकारी में यह पहला मामला है जिसमें पति ने अपनी पत्नी को किडनी दी हो. अक्सर यह कुर्बानी पत्नी के हिस्से ही आती रही है. इस हिसाब से अमित ने एक मिसाल कायम की है. 19 मई 2026 से वह जागृति जी के किडनी पार्टनर बन गए हैं. आप सभी उन्हें किडनी पार्टनर बनने की शुभकामनाएं दें.

अमित जी अब जब जागृति जी से झगड़ा करें तो यह गीत गा सकते हैं- मेरी एक किडनी तुम्हारे पास पड़ी है….

दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं.

Related News…

पत्नी को अपनी किडनी देने जा रहे पत्रकार अमित पांडेय इस संकट से भी निपट लेंगे.. उम्मीद है!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन