Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

टीवी9 से पत्रकार अमित राय और रॉयटर्स से युवराज मलिक के बारे में सूचना

टीवी9 भारतवर्ष में कार्यरत पत्रकार अमित राय को लेकर खबर है कि उन्हें संस्थान ने तरक्की दी है. संस्थान में अस्थाई रूप से एसोसिएट एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे राय को अब स्थायी रूप से इस पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है.

वह जून 2023 में टीवी भारतवर्ष से जुड़े थे. इससे पहले वह आजतक डिजिटल में जिम्मेदारी निभा रहे थे.

वर्ष 2005 में जनसत्ता से बतौर ट्रेनी रिपोर्टर करियर शुरू करने वाले अमित अमर उजाला, नवभारत टाइम्स जैसे संस्थानों में लंबे समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं.


दूसरी सूचना रॉयटर्स में बतौर टेक रिपोर्टर कार्यरत युवराज मलिक को लेकर है. मलिक ने संस्थान से इस्तीफा देकर बिजिनेक्स्ट नामक प्लेटफॉर्म ज्वाइन किया है. उन्होंने जल्द लॉन्च होने जा रहे इस संस्थान को बतौर टेक रिपोर्टर इंडिया ज्वाइन किया है.

रॉयटर्स के अलावा मलिक मिंट, बिजनेस स्टैंडर्ड इत्यादि मीडिया संस्थानों में कार्यरत रह चुके हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिजिनेक्स्ट एक फाइनेंस न्यूज पब्लिकेशंन है, जिसका हेड ऑफिस दुबई में है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन