Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमिताभ ठाकुर के प्रमोशन को अवनीश अवस्थी दाब कर बैठे हैं?

अंकित माथुर-

आईपीएस अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लंबित विभागीय जांचें 18 तक पूरी न हुईं तो आईएएस अवनीश अवस्थी तलब किए जाएंगे : कैट

लखनऊ : बेबाक बोलने वालों को कदम कदम पर कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ता है। आईपीएस अमिताभ ठाकुर को अपने प्रमोशन के लिए भी सिस्टम से लड़ना पड़ रहा है। इसी तरह के अड़ंगों को झेल रहे अमिताभ का मामला केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की लखनऊ बेंच में लंबित है।

आज न्यायिक सदस्य मंजुला दास तथा प्रशासनिक सदस्य ए मुखोपाध्याय की कैट बेंच ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लंबित विभागीय जांचों को 18 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

कैट ने कहा कि इससे पहले पिछली 28 जनवरी को भी प्रतिवादी को 15 फ़रवरी तक जाँच पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। इस आदेश के बाद मामले में कई बार सुनवाई हुई लेकिन प्रतिवादी द्वारा अब तक कैट के आदेशों का पालन नहीं किया गया है।

कैट ने कहा कि अवस्थी एक माह में कैट के आदेशों का अनुपालन किये जाने विषयक आख्या कैट के सामने प्रस्तुत करें अन्यथा उन्हें सुनवाई की अगली तिथि 18 जनवरी को कैट के सामने उपस्थित होना पड़ेगा।

ज्ञात हो कि कैट ने 11 मार्च 2019 को अमिताभ के खिलाफ लम्बित चार जांचों को तीन माह में समाप्त करने का आदेश दिया था। ऐसा न होने पर अवनीश अवस्थी के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया गया।

अमिताभ के खिलाफ पहली जांच 13 जुलाई 2015 को शुरू हुई थी तथा शेष तीन जांचें जुलाई 2015 से अगस्त 2016 में शुरू हुईं। अमिताभ द्वारा बार-बार अनुरोध के बाद भी ये सभी जांच अभी तक लम्बित हैं। इसका असर उनके प्रमोशन पर पड़ा है। अमिताभ के बैच के अफसर एडीजी बन गए लेकिन ये खुद अभी तक आईजी पद पर ही हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन