Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिना संपादक के छप रहा है अमृत विचार अखबार!

लखनऊ/बरेली | प्रेस रेगुलेशन एक्ट के हिसाब से किसी भी अखबार को छापने के लिए उसका संपादक होना जरूरी है, और इसका घोषणा पत्र दिया जाता है और प्रिंट लाइन में भी वह रहता है।

अमृत विचार अखबार का प्रकाशन शुरू हुआ तो शंभू दयाल बाजपेई संपादक थे, घोषणा पत्र में भी और प्रिंट लाइन में भी। शंभू दयाल वाजपेई ने जनवरी में अमृत विचार से विदा ले लिया आज की तारीख में अमृत विचार बिना किसी संपादक के छप रहा है।

प्रेस रेगुलेशन एक्ट में स्थानीय या कार्यकारी संपादक का कोई महत्व नहीं है, लेकिन आजकल अमृत विचार में यही चल रहा है और यही छप रहा है।

मालूम हो कि इसका प्रकाशन बरेली, मुरादाबाद, कानपुर, हल्द्वानी, लखनऊ और अयोध्या से होता है। कहीं भी आज की तारीख में प्रिंट लाइन में संपादक नहीं है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संतोष देव गिरि

    April 12, 2025 at 3:40 pm

    कोविद काल में यह अखबार लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ अपनी टीम के लोगों के साथ खड़ा रहा है। शंभू दयाल जी के नेतृत्व में अमृत विचार ने काफी विस्तर भी किया। लेकिन कुछ महीनो से यह अखबार समाचारों और संस्थान के प्रति समर्पित लोगों के बजाय दलाल पत्रकारों को वरीयता देते हुए आया है जो अमृत विचार को अन्य अखबारों के साथ अपने गले में माला की तरह लटका कर बेचने का काम कर रहे हैं। खैर सच भी है अब अखबारों को खबरों से कहीं ज्यादा विज्ञापन पर ज्यादा फोकस करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन