Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी न्यूज के शो DNA में क्या कमाल दिखाने वाला है ये एंकर?

ZEE न्यूज के शो डीएनए में एंकर को लेकर बदलाव किए जाने की खबर है. जी के इस लोकप्रिय शो को एंकर अनंत त्यागी होस्ट करने वाले हैं. बता दें कि त्यागी हाल ही में टाइम्स नाउ नवभारत छोड़कर जी मीडिया में शामिल हुए हैं.

टाइम्स नाउ नवभारत के फाउंडर मेंबर्स में शामिल अनंत त्यागी यहां 7 बजे प्रसारित होने वाला शो धाकड़ एक्सक्लूसिव और 10 बजे संकल्प होस्ट करते थे. टाइम्स से पहले त्यागी रिपब्लिक भारत में कार्यरत थे.

इंडिया लीगल नामक पत्रिका से करियर शुरू करने वाले अनंत त्यागी ने न्यूज नेशन के जरिए टीवी मीडिया में एंट्री ली थी. इसके बाद रिपब्लिक पहुंचे थे. स्टूडियो में एंकरिंग के साथ ग्राउण्ड रिपोर्टिंग में भी अनंत ने छाप छोड़ी है.

उत्तराखंड के रुड़की निवासी त्यागी ने यूपी चुनाव, अयोध्या राम मंदिर, गुजरात चुनाव, गुवाहाटी फ्लड इत्यादि खबरों की कवरेज के जरिए खासी पहचान पाई है.

बताते चलें कि डीएनए को सुधीर चौधरी के समय खूब लोकप्रियता मिली थी. सुधीर आज तक जा पहुंचे जिसके बाद यह शो टीआरपी की रेस में लुढ़कता चला गया था. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि त्यागी डीएनए में क्या कमाल दिखा पाते हैं?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन