Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनिल पांडेय, अमर मणि त्रिपाठी, नीलेश भटनागर और कुमार मधुकर के बारे में सूचनाएं

दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार और पत्रकार नेता अनिल पांडेय ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन में संपादक (कंटेंट) के पद पर ज्वाइन किया है. यह फाउंडेशन पूरी दुनिया में चाइल़्ड राइट को लेकर काम करेगा. इसके दिल्ली में आफिस का उदघाटन हाल में हुआ है. बच्चों के सवालों पर काम और शोध करने वाला यह एक ग्लोबल थिंक टैंक होगा. जल्दी ही फाउंडेशन दुनिया से बाल मजदूरी और बाल दासता खत्म करने के लिए एक बड़ा कैम्पेन लांच करने वाला है. अनिल कई अखबारों पत्रकारों के संपादक रह चुके हैं.

अमर मणि त्रिपाठी को अमर उजाला फिरोजाबाद ब्यूरो चीफ से हटाकर अमर उजाला आगरा स्थानंतरण कर दिया गया था। अब सूचना है कि अमरमणि त्रिपाठी ने हिन्दुस्तान का दामन थाम लिया है  और बनारस यूनिट में सब एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. अमर मणि दैनिक जागरण आगरा में बतौर ट्रेनी कार्य कर चुके हैं.

जबलपुर से सूचना है कि दबंग दुनिया के मालिक किशोर वाधवानी ने मार्केटिंग विभाग के जीएम नीलेश भटनागर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. बताया जा रहा है कि विज्ञापनों को लेकर कुछ शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई है.

चंडीगढ़ से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार कुमार मधुकर ने दैनिक सत्य स्वदेश में बतौर स्टेट हेड ज्वाइन कर लिया है. उन्हें उत्तर भारत के कई राज्यों के एडिशनों के को-ऑर्डिनेशन का भी काम सौंपा गया है. ऑफिसियल तौर पर कुमार अब प्रतिदिन सीधे तौर पर समूह संपादक शंभू सिंह को रिपोर्ट करेंगे. शंभू सिंह खुद भी वरिष्ठ पत्रकार हैं. कुमार मधुकर कुबेर टाइम्स दिल्ली,  पटना नव भारत टाइम्स,  दिल्ली सांध्य टाइम्स,  दैनिक हिन्दुस्तान दिल्ली, अमर उजाला हरियाणा, करंट न्यूज दिल्ली, जैन टीवी दिल्ली,  आज समाज चंडीगढ़ आदि में सेवा दे चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन